पंजाब: रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपियों ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़े, जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 13 May 2022

पंजाब: रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपियों ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़े, जबरदस्त हंगामा

जलालाबाद। जलालाबाद से ब़डी खबर है। यहां रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गांव चक्क बजीदा पहुंची हरियाणा पुलिस पर हमला हो गया है। आरोपी के घर की महिलाओं ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी के शोल्डर उखाड़ दिए, जबकि अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की। इस दौरान आरोपी भागने में कामयाब हो गया। इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के महिला थाना हिसार की इंचार्ज इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि पुलिस ने गांव चक्क बजीदा के रहने वाले सोनू सिंह के खिलाफ हिसार में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पहुंची और घुबाया थाने की पुलिस को इस संबंध में थाने में आकर सूचना दी।

पांच अज्ञात महिलाएं व पुरूष

इसके बाद टीम आरोपित के घर पहुंची। वहां आरोपित सोनू सिंह घर के प्रांगण में सो रहा था। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब वह सोनू सिंह को वहां से ले जा रहे थे तो सोनू सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनू सिंह का पिता मंगल सिंह, एक अन्य व्यक्ति महिंद्र सिंह व पांच अज्ञात महिलाएं व पुरूष वहां आ गए।

उन्होंने पुलिस टीम के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनकी वर्दी के शोल्डर को उखाड़ दिया और साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान उक्त लोगों ने सोनू सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाकर भगा दिया।

जांच अधिकारी एएसआइ मुख्तयार सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मंगल सिंह, सोनू सिंह, महिंद्र सिंह व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://www.youtube.com/watch?v=kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *