पंजाब: पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर महिला ने किया हंगामा, वकील को डंडे से पीटा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 13 May 2022

Big news

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना में आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भारी हंगामा हो गया। मामला यह है कि लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी थी। इसी दौरान वहां बैंस समर्थक एक वकील पहुंच गया, जिसे उक्त महिला ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि लुधियाना निवासी महिला ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके 6 साथियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। इस मामले में अदालत की तरफ से उसे भगौड़ा करार देने के बाद वांटेड भी करार दिया हुआ है। इसके बीच उक्त महिला पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना देकर बैठती है।

हमला करने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगी

शुक्रवार को एडवोकेट गुरजोध सिंह किसी काम के सिलसिले में पुलिस कमिश्नर कार्यालय आया था, जिसे देखकर उक्त महिला आग बबूला हो गई और उस पर हमला करने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगी। यही नहीं इस दौरान उसने वकील पर डंडे से हमला भी किया। वह किसी तरह सीपी कार्यालय की इमारत में घुसे और लाइसेंसिंग ब्रांच की तरफ चले गए। इस दौरान महिला बाहर खड़े होकर उसे बुरा भला बोलने लगी।

इस दौरान कुछ पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उन्हें भी बुरा भला बोलने लगी। उसका आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली है और उसे दिहाड़ी लेकर धरने पर बैठने की बता कही है। उसने इसकी शिकायत जेसीपी को दी थी मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है, जिस कारण ही उसने उस पर हमला किया है। दूसरी तरफ वकील गुरजोध सिंह का कहना है कि महिला ने बिना वजह उस पर हमला किया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी है।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *