जालंधर: आउटसोर्स SDO का बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में पानी के टैंकर भेजकर हजारों लीटर पानी और डीजल खुद पी गया, 3 दिन से वार्ड-16 के लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे, लोगों ने किया प्रदर्शन, SDO पर FIR की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 07 May 2025

जालंधर: आउटसोर्स SDO का बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में पानी के टैंकर भेजकर हजारों लीटर पानी और डीजल खुद पी गया, 3 दिन से वार्ड-16 के लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे, लोगों ने किया प्रदर्शन, SDO पर FIR की मांग

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके में पानी टैंकर भेजने के नाम पर नगर निगम का आउटसोर्स एसडीओ बड़ा खेल कर रहा है। वार्ड-16 में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। ट्यूबवेल खराब होने के कारण बंद हुई सप्लाई के बाद पूरे इलाके में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। इलाके के लोग तीन दिन से लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन पानी का एक टैंकर भी मोहल्ले में नहीं पहुंचा।

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पानी का टैंकर न भेजने के कारण इलाके के आम आदमी पार्टी के सेवादार दीनानाथ प्रधान ने अपने निजी खर्चे से पानी का टैंकर मंगवाकर लोगों को घर-घर पानी की सप्लाई करवा रहे हैं। इस बीच शनिवार सुबह जब आउटसोर्स एसडीओ गगन लूथरा से पानी का टैंकर भेजने की मांग की गई तो, उसने भारत नगर और गुरू नानकपुरा वेस्ट में पांच पानी के टैंकर लगे होने की बात कही।

गगन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन

वार्ड-16 के लोग हैरान हो गए कि नगर निगम ने पांच पानी के टैंकर कहां भेजे। दीनानाथ प्रधान ने जब एसडीओ गगन से मौके पर आकर पांचों पानी के टैंकर दिखाने को कहा, तो गगन ने फोन काट दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मेयर जगदीश राजा, कमिश्नर दीपशिखा शर्मा और एडसीओ गगन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि भारत नगर और गुरुनानक पुरा वेस्ट में पिछले पांच दिनों नगर निगम के कांगजों में ही पानी के पांच टैंकर लगा कर एसडीओ गगन खुद सारा पानी और उसके एवज में जारी होने वाला डीजल पी गया। एक तरफ जहां 48 डिग्री सेल्सियस में पूरा वार्ड पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा है, तो दूसरी तरफ एसडीओ गगन जैसे आउटसोर्स वाले मुलाजिम अपनी जेब भर रहे हैं।

एसडीओ गगन ने फरेब किया

दीनानाथ प्रधान समेत मोहल्ले के लोगों ने कहा है कि एसडीओ गगन के खिलाफ विधायक रमन अरोड़ा से शिकायत करेंगे। हम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, अपने पैसे से पानी के टैंकर मंगवा कर पानी पी रहे हैं, दूसरी तरफ नगर निगम के कागजों में पानी के पांच टैंकर भारत नगर और गुरु नानक पुरा वेस्ट में लगाकर एसडीओ गगन ने फरेब किया है।

AASHRAM- 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज। नए अवतार में निराला बाबा। देखें 

https://youtu.be/kNDrFpIpOxg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *