पति-पत्नी और प्रेमिका: पति बोला- न पत्नी छोडूंगा न प्रेमिका, 3-3 दिन रहूंगा दोनों के साथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 17 May 2022

पति-पत्नी और प्रेमिका: पति बोला- न पत्नी छोडूंगा न प्रेमिका, 3-3 दिन रहूंगा दोनों के साथ

पंकज सिंह
डेली संवाद, आगरा/लखनऊ
उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा से एक अजीबोगरीब खबर आ रही है। आगरा में परिवार परामर्श केंद्र से अजीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ना चाहता न ही अपनी गर्लफ्रेंड को। काउंसलर के ज्यादा समझाने के बाद भी वह नहीं माना। बहुत कहने पर उसने अपने सप्ताह के सात दिनों का बंटवारा कर दिया। वह बोला, तीन दिन पत्नी और तीन दिन प्रेमिका के साथ बिताएंगे और एक दिन आजाद रहूंगा।

जानकारी के मुताबिक आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के युवक ने ऐसा कारनामा किया है। पति का कहना है कि वह पत्नी, प्रेमिका और मां सबके साथ समय बिताएगा। प्रेमिका ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जबकि पत्नी ने सोचने के लिए सात दिन का समय मांगा है। शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पति प्राइवेट नौकरी करता है।

पत्नी लड़कर मायके चली गयी थी

प्रेमिका का कहना है कि वह ढाई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनाने से इनकार कर दिया। उसका एक बच्चा भी है। पति ने बताया कि पत्नी झगड़कर मायके चली गई थी, तब वह प्रेमिका के संपर्क में आयी। सब ठीक चल रहा था, विवाद कुछ समय पहले ही शुरू हुआ जब पत्नी ने प्रेमिका से संबंध खत्म करने की जिद की।

पत्नी का कहना है कि पति अपने घरवालों की ही बात मानता है। न खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही कभी बाहर खाना खिलाने ले जाता है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। बच्चों और उसका ठीक से ध्यान नहीं रखता। इससे वह मायके में रहकर बच्चों का पालन कर रही है।

मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो तीन काउंसिलिंग के बाद पति ने कहा पत्नी की बात सुनेंगे और हफ्ते में एक बार बाहर खाना खिलाने बाहर ले जाऊंगा, इस पर पत्नी राजी हो गयी और दोनों साथ रहने को राजी हो गए।

चलती TRAIN में रिश्वतखोरी, 50 रूपये में बिक गया GRP का जवान, देखें Sting operation LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *