Delhi IAS Coaching: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 13 जगहों पर सेंटर सील, जमकर विरोध, धरना प्रदर्शन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi IAS Coaching: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर (IAS Coaching Center) के बेसमेंट में पानी भरने के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

राष्ट्रीय प्रवासी मंच की याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। इसे लेकर मामला बढ़ गया है।

3 Student of Rau's IAS Study Circle were die
3 Student of Rau’s IAS Study Circle were die

कोचिंग को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया

याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार, MCD और राउ IAS कोचिंग को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया है। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में घटना की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गाइडलाइन बनाने की बात कही गई है।

Rau's IAS Study Circle Seal
Rau’s IAS Study Circle Seal

13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया

उधर, हादसे के बाद MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। उधर, कोचिंग के छात्र लगातार दूसरे दिन MCD और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

THAR बनी सेंटर हादसे की वजह

दरअसल, दिल्ली में 27 जुलाई की शाम तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर की राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। बेसमेंट में लाइब्रेरी थी। वहां, 18 बच्चे पढ़ रहे थे। अचानक लाइब्रेरी में पानी भराने से 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। वहीं, NDRF ने 15 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची जेसीबी

एमसीडी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जेई को बर्खास्त कर दिया है, जबकि एई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचे जेसीबी द्वारा ढके हुए नाले से स्लैब हटाई जा रही है।

कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ा एक्शन, मौके पर पहुंचा बुलडोजर
कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ा एक्शन, मौके पर पहुंचा बुलडोजर

बताया गया कि मौके पर तीन जेसीबी मौजूद हैं। राव कोचिंग सेंटर के विपरित जो नाला है, उससे अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार बिल्डिंग मालिक और एक थार कार का मालिक शामिल है।

गिरफ्तार आरोपितों में बिल्डिंग के चार मालिक शामिल

इस बिल्डिंग के चार मालिक हैं, जिनके नाम सरबजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और परविंदर सिंह हैं। चारों चचेरे भाई हैं। ये लोग करोलबाग में रहते हैं।

इन्होंने राव आइएएस कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को चार लाख रुपए मासिक किराए पर बिल्डिंग का बेसमेंट एरिया दे रखा था। उधर, आयुक्त अश्वनी कुमार ने बड़ी कारवाई की है। इस मामले में आयुक्त जेई को टर्मिनेट और एई को निलंबित किया गया है।

Rau's IAS Study Circle Delhi
Rau’s IAS Study Circle Delhi

छात्रों के प्रदर्शन जारी

दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस ने थार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान की गई है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *