कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर और जालंधर में FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Bharti Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 17 May 2022

कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर और जालंधर में FIR दर्ज, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर
कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब के दो शहरों में एफआईआर दर्ज हो गई है। पहली एफआईआर अमृतसर में हुई थी, दूसरी एफआईआर जालंधर में दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर भारती सिंह ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब (GRTFP) की शिकायत पर उनके खिलाफ अमृतसर व जालंधर में दो मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

आपको बता दें कि दो दिन पहले भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए भारती सिंह ने दाढ़ी और मूंछ पर टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है।

भारती पंजाब में पली-बढ़ी हैं

भारती सिंह इतने पर ही नहीं रूकीं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछों में से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। लोगों का कहना था कि भारती पंजाब में पली-बढ़ी हैं, इसके बावजूद उन्होंने सिखी चिन्ह के लिए इस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया।

कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर और जालंधर में FIR दर्ज, जाने वजह

SGPC ने घोषणा की थी कि वह भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने जा रहे हैं। SGPC का कहना था कि वीडियो में भारती सिंह को सिखों के स्वरूप दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी करते हुए साफ देखा जा सकता है। स्पष्ट हो रहा है कि भारती ने यह शब्दावली जानबूझ कर इस्तेमाल की है। वहीं GRTFP ने भी जालधंर के आदमपुर में लिखित शिकायत दी।

295-ए के अंतर्गत मामला दर्ज

SGPC की शिकायत के बाद भारती सिंह पर थाना ई-डिवीजन में रविवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया गया। ई-डिवीजन के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि SGPC की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ IPC- 295A के अंतर्गत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह जालंधर रूरल पुलिस ने आदमपुर थाने में भी भारती सिंह के खिलाफ IPC- 295A के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

भारती सिंह को लेकर पंजाब में उबाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *