पंजाब: शराब के नशे में युवकों ने महिलाओं से किया छेड़छाड़, विरोध करने पर सिर फोड़ दिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 18 May 2022

Big news

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां एक युवक अपने फ्रेंड सर्कल के साथ फिरोजपुर रोड़ पर बने मॉल में फिल्म देखने आया था। युवक के साथ दो महिलाए भी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं वॉशरूम के बाहर खड़ी आपस में एक-दूसरी की फोटो ले रही थाँ। यह देख वहां मौजूद तीन युवकों ने उन महिलाओं को कमेंट पास किया।

कमेंट सुनकर महिलाओं की उन युवकों से बहसबाजी हो गई। महिलाओं के साथ उनका एक दोस्त था, जिसने मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला शांत न हुआ तो तीनों लड़कों के साथ उसकी लड़ाई हो गई। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि मॉल के सुरक्षा कर्मियों को मौके पर आना पड़ा। युवक एक दूसरे पर मॉल में पड़ा सामान फेंकने लगे।

युवक का सिर फट गया

झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक युवक का सिर फट गया। जैसे ही महिलाएं युवक को बचाने गई तो महिलाओं के साथ भी उन तीनों युवकों की झड़प हो गई। माहौल बिगड़ता देख मॉल संचालकों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और थाना ले आए।

जानकारी देते हुए पीड़ित प्रदीप ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखना गया था। तभी 3 अज्ञात युवकों ने उसकी महिला दोस्तों के साथ गलत व्यवहार करते हुए कमेंट करने शुरू कर दिए। प्रदीप ने कहा कि तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी और उसकी महिला दोस्तों से वह लोग साथ में सेल्फी लेने के लिए कह रहे थे।

झगड़े की CCTV भी वायरल

इस बात का जब महिलाओं ने विरोध किया तो उक्त युवकों ने मॉल में ही मारपीट करनी शुरू कर दी। मॉल में आए लोगों के मन में भी दहशत पैदा हो गई। झगड़े में तीनों युवकों ने उसके सिर पर कोई चीज मारी और उसका सिर फट गया है। थाना सराभा नगर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। झगड़े की CCTV भी वायरल हुई है।

जालंधर के पटेल अस्पताल पर लगा बड़ा आरोप, हंगामा

https://youtu.be/swCrm9PlRnI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *