जालंधर के फ्राड ट्रैवल एजैंट सावधान! ट्रैवल एजैंसी के खिलाफ डीसी का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 180 शब्द|📅 20 May 2022

जालंधर के फ्राड ट्रैवल एजैंट सावधान! ट्रैवल एजैंसी के खिलाफ डीसी का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। डीसी घनश्याम थोरी ने अपराधिक मामलों में पहले ही नामजद लाइसेंस धारक ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसते हुए एक एजेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से मैसर्ज सार इंटरप्राईजज के संजय शर्मा को ट्रैवल एजेंसी और टिकटों के लिए लायसेस जारी किया गया था, जिसकी अवधि 12 जुलाई 2023 तक थी।

डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से लाइसेंस धारक विरुद्ध अपराधिक केस दर्ज होने के अलावा ओर शिकायतों का हवाला देते हुए इस लाईसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई थी। पुलिस रिपोर्ट अनुसार मुलजिम खिलाफ थाना नई बारादरी में आई.पी.सी. की धारा 420,406 के अंतर्गत केस दर्ज है।

उन्होंने बताया कि उसके ख़िलाफ कुछ अन्य शिकायतें भी पेंडिंग हैं। घनश्याम थोरी ने बताया कि अपराधियों को 25 मार्च 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब नहीं दिया गया, जिस कारण प्रशासन की तरफ से उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

नवजोत सिद्धू को 1 साल कैद की सजा, करेंगे सरैंडर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *