पंजाब: सरिया के दाम 3000 रुपये प्रति टन और घटे, सीमेंट भी हुआ सस्ता, जाने आज का रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 23 May 2022

पंजाब: सरिया के दाम 3000 रुपये प्रति टन और घटे, सीमेंट भी हुआ सस्ता, जाने आज का रेट

लुधियाना। Saria Price In Punjab: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। सरिया के दामाें में तेजी से गिरावट आई है। साेमवार काे सरिया के दाम में करीब 3 हजार रुपये की गिरावट आई है। ब्रांडेड सरिया 71000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67000 तक बिक रहा है। पंजाब में एक सप्ताह में कुल 7 हजार रुपये प्रति टन सरिया सस्ता हो गया है। इससे मकान बनाने वाले लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है।

इससे पहले वीरवार काे ब्रांडेड सरिया की कीमत 74000 रुपये प्रति टन जबकि लोकल ब्रांड सरिया 71000 प्रति टन थी। महंगाई के दाैर में मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें के लिए यह राहत की फुहार से कम नहीं है। कीमताें में कमी से व्यापारियों को भी कुछ राहत मिली है।

सीमेंट भी हुई सस्ता

सरिया के साथ ही सीमेंट के दामाें में भी कमी देखने काे मिल रही है। कई कंपनियाें ने दामाें में करीब 10 रुपये की कटाैती की है। इससे अब सीमेंट के दाम प्रति बाेरी 10 रुपये कम हाे गए हैं। इससे पहले सीमेंट की बढ़ती कीमताें ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया था। कई जगहाें पर मकानाें का काम रूक गया था।

गाैरतलब है कि भवन निर्माण सामग्री की मांग में आई सुस्ती के चलते इन दिनों सरिया और सीमेंट की कीमतों में गिरावट आई है। यदि माह भर पहले की तुलना की जाए ताे कीमताें में कमी आई है।

स्टील की कीमतें भी हाेगी कम

स्टील की कीमताें को कम करने के लिए केंद्र सरकार विदेशों से आयात होने वाले स्टील एवं इसके कच्चे पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम करने जा रही है। इसके अलावा स्टील के निर्यात पर नया सेस लगाया जाएगा। इससे स्टील का निर्यात नियंत्रित होगा और घरेलू उद्योगों के लिए स्टील की उपलब्धता बढ़ेगी। साफ है कि इससे स्टील की कीमतों में कमी आएगी। इससे इंडस्ट्री काे काफी फायदा हाेगा।

ज्ञानवापी में फव्वारा या शिवलिंग? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *