पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- एक-एक इंच सरकारी जमीन होगी कब्जामुक्त

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 531 शब्द|📅 23 May 2022

पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- एक-एक इंच सरकारी जमीन होगी कब्जामुक्त

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार की तरफ से पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने की मुहिम जारी रहेगी। आज यहाँ पंजाब भवन में 23 किसान जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग करने के उपरांत जानकारी साझा करते हुये ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से गरीब और छोटे किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित रखे जाएंगे और किसी भी गरीब को उजाड़ा नहीं जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से सिर्फ़ पंचायती ज़मीनों से ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करके नाजायज कब्ज़े हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी का घर नहीं गिराया जायेगा।

नाजायज कब्ज़ा हटाने से 15 दिन पहले नोटिस

ग्रामीण विकास मंत्री ने किसान नेताओं की माँग पर पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़ा हटाने से 15 दिन पहले नोटिस देना यकीनी बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायतें जारी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई नाजायज काब्जाधारक अपने पक्ष में कोई दस्तावेज़ पेश करना चाहता है तो वह ज़िला पंचायत अफ़सर को दे सकता है, जिसको जाँचा जायेगा।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छोड़ने संबंधी की अपील का बढ़िया समर्थन मिल रहा है। उन्होंने किसान नेताओं के साथ बनी सहमति के बाद ऐलान किया कि 30 जून तक लोग पंचायती ज़मीन से स्वैच्छा से कब्ज़े छोड़ सकते हैं, उसके बाद ही कार्यवाही होगी।

अब तक 2600 एकड़ पंचायती ज़मीन से नाजायज कब्ज़े छुड़वाए

कुलदीप धालीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि योग्य ज़मीन से जो कब्ज़े हटाए जा रहे हैं उस ज़मीन को लीज़ पर देने की पहल कब्ज़ा छोड़ने वालों को ही दी जा रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि अब तक 8000 एकड़ पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने के लिए कागज़ी कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। यह वह ज़मीनें हैं जिनके केस नाजायज कब्जाधारक सभी अदालतों में हार चुके हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि अब तक 2600 एकड़ पंचायती ज़मीन से नाजायज कब्ज़े छुड़वाए जा चुके हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने यह भी यकीन दिलाया कि छोटे और गरीब किसानों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़मीनों को आबाद करने वाले किसानों की पहचान करने के लिए सरकारी अधिकारियों और किसान जत्थेबंदियों के नुमायंदों की साझा 9 सदस्यीय कमेटी बनाई जायेगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो पंजाब विधान सभा में इस मामले को ले जाकर राहत दिलाई जायेगी।

मुहिम जल्द शुरू होगी

पंचायत मंत्री ने एक और अहम ऐलान करते हुये कहा कि 10 जून के बाद व्यापारिक पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने के लिए मुहिम शुरु की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सम्पूर्ण करने के लिए कागज़ी कार्यवाही को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे बड़े शहरों के साथ लगते गाँवों में पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने की यह मुहिम चलाई जायेगी।

इस मौके पर वित्तीय कमिशनर ग्रामीण विकास विभाग सीमा जैन, डायरैक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा, ग्रामीण विकास विभाग के सीनियर अधिकारियों के इलावा 23 किसान जत्थेबंदियों के नुमायंदे उपस्थित थे।

ज्ञानवापी में फव्वारा या शिवलिंग? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *