जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम ‘पिक एंड चूज़’ की पालिसी क्यों?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 513 शब्द|📅 24 May 2022

 

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेसी नेताओं को टारगेट करने का काम शुरू हो गया है। जालंधर के घास मंडी के पास श्माशान घाट के साथ कई साल पुरानी कालोनी को अवैध बताकर आज नगर निगम की टीम ने डिच चला दी। जिससे वहां भारी हंगामा हुआ।

नगर निगम की टीम ने आज घास मंडी के पास श्माशान घाट के साथ लगती कई साल पुरानी पर डिच चला दी। यह कालोनी कांग्रेस नेता की बताई जा रही है। वेस्ट हलके में आज सुबह कार्रवाई की गई। कार्ऱवाई की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने जमीन के सभी दस्तावेज दिखाए। इस दौरान हंगामा भी हुआ।

एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि निगम किमश्नर दीपशिखा शर्मा के निर्देश पर आज एटीपी विकास दुआ और उनकी टीम ने वेस्ट हलके में कार्ऱवाई कर रही है। वहीं, एटीपी विकास दुआ ने बताया कि कालोनी में ही हैं, लेकिन अभी दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

लवली सैनीटेशन के अवैध निर्माण पर मेहरबानी क्यों

नकोदर रोड पर बूटा मंडी और बूटा पिंड में मेन रोड पर बन रहे दो बड़े अवैध कामर्शियल प्रोजैक्ट की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोकपाल से की गई है। आरोप है कि इन अफसरों ने कई एकड़ में दो बड़े कामर्शियल प्रोजैक्ट तैयार होने दिया। जिससे नगर निगम के खजानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें एक प्रोजैक्ट को LOVELY वालों का है।

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

हालांकि नगर निगम के अफसरों ने अपनी खाल बचाने के लिए LOVELY MARBELS एंड सैनीटेशन के मालिक और दूसरे अवैध प्रोजैक्ट के मालिक को नोटिस जरूर जारी कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 6 महीने से बन रहे इस अवैध प्रोजैक्ट को रुकवाने के लिए इंस्पैक्टर, एटीपी, एमटीपी और कमिश्नर ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया, जिससे इन अफसरों की भूमिका संदिग्ध हो जाती है।

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

LOVELY MARBELS एंड सैनीटेशन के मालिक ने लगाया चूना

आपको बता दें कि नकोदर रोड पर लवली मार्बल एंड सैनीटेशन वालों ने बूटा मंडी में डा. बीआर अंबेडकर पार्क के ठीक सामने कई एकड़ में एक और नया कामर्शियल प्रोजैक्ट खड़ा कर रहा है। इस जगह पहले फैक्ट्री हुआ करती थी। करीब 12 साल से बंद पड़ी फैक्ट्री को तोड़कर यहां अवैध रूप से कामर्शियल प्रोजैक्ट खड़ा किया जा रहा है। इस प्रोजैक्ट की नगर निगम ने किसी तरह की कोई मंजूरी नहीं दी है।

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

दयोल नगर को जाती रोड के साथ अवैध प्रोजैक्ट

इसके अलावा इसी रोड पर बूटा पिंड में दयोल नगर को जाती रोड के पास अवैध रूप से एक और निर्माण हो रहा है। ये निर्माण भी कई एकड़ में फैला है। कहा जा रहा है कि इस निर्माण पर नगर निगम के ही एक अफसर मेहरबान हैं, जिससे निर्माण दिनरात चल ररहा है।

जालंधर: कांग्रेसी नेता की कालोनी को अवैध बताकर डिच चला दी, LOVELY MARBELS की अवैध कामर्शियल निर्माण पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? कमिश्नर मैडम 'पिक एंड चूज़' की पालिसी क्यों?

इसकी शिकायत अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री कल करप्शन के खिलाफ एक नंबर जारी करेंगे, उस पर पहली शिकायत नकोदर रोड के LOVELY MARBELS एंड सैनीटेशन और दूसरे प्रोजैक्ट की फोटो और वीडियो के रूप में भेजी जाएगी।

केदारनाथ धाम की यात्रा कैसे करें। कब और कैसे जाएं, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *