डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करप्शन के मामले में अपने मंत्रीमंडल के स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को हटा दिया। आऱोप है कि विजय सिंगला ने स्वास्थ्य महकमे में करप्शन किया। उन्होंने टैंडर में एक फीसदी कमीशन खाई है। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने पुलिस केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि डा. विजय सिंगला पर एक पर्सेंट कमीशन खाने के सबूत है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को हटाने का फैसला किया गया है। कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला जो स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा था, उन पर 1% कमीशन मांगने का आरोप है।
सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री विजय सिंगला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पहुंची थी।
विजय सिंगला मानसा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।
केदारनाथ धाम की यात्रा कैसे करें। कब और कैसे जाएं, देखें
https://youtu.be/LAYj01v3Jpc







