पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने अपनी गाड़ियां छोड़ गन प्वाइंट पर लूटी आल्टो कार, पंजाब समेत हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 29 May 2022

पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने अपनी गाड़ियां छोड़ गन प्वाइंट पर लूटी आल्टो कार, पंजाब समेत हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट

डेली संवाद, मानसा
Sidhu Moosewala Death Latest Updates: पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद हत्यारे गन प्वाइंट पर ही आल्टो कार लूटी और उससे फरार हो गए। उधर, डीजीपी ने कहा कि यह इंटर गैंगवार है। उन्होंने हत्या की जांच के लिए एक SIT का गठन किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हत्यारे आल्टो कार को गन प्वाइंट पर लूटा और फरार हो गए। इस आल्टो कार का नंबर HR-59-7648 है। पंजाब पुलिस ने पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया है।

30 से ज्यादा फायरिंग

DGP वीके भावरा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। DGP ने बताया कि 3 गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को आकर रोका था। डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला आज बुलेटप्रूफ कार नहीं ले गए थे, उनके साथ बॉडीगार्ड भी नहीं थे। जानकारी के मुताबिक 9 mm पिस्टल समेत कई हथियारों से 30 से ज्यादा फायरिंग की गई है।

उन्होंने कहा कि गाड़ी खुद सिद्धू मूसेवाला ही चला रहे थे। लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल की गैंगवार के चलते मूसेवाला की हत्या हुई है। लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *