Jalandhar News: सुशील रिंकू के घर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) आज जालंधर में पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के घर पहुंचे। इस दौरान दुष्यंत गौतम और सुशील रिंकू के बीच जालंधर (Jalandhar) समेत पंजाब (Punjab) की ताजा स्थित पर काफी देर तक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दुष्यंत गौतम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। रिंकू ने गौतम को बताया कि जालंधर में आए दिन लूट, हत्या और अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रिंकू ने कहा कि बीते दिन शहर के बीचोबीच नेहरू गार्डन चौक (श्री राम चौक) पर स्थित मेडिकल स्टोर से लुटेरे दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया।

Sushil-Rinku
Sushil-Rinku

जालंधर में कानून व्यवस्था फेल

सुशील रिंकू ने बताया कि जालंधर में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। यह स्थिति उस समय है, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद जालंधर में रहने लगे हैं। जिस शहर में मुख्यमंत्री रहते हों वहां, इस तरह की कानून व्यवस्था बड़ी ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जालंधर में विकास काम ठप है। ये हाल अकेले जालंधर का ही नहीं है, बल्कि सूबे के हर जिले में यही स्थिति है।

इससे पहले BJP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा- जालंधर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो 18 प्रतिशत वोट मिले हैं, मैं लोगों को धन्यवाद करता हूं। क्योंकि ये आंकड़ा पिछले कई चुनावों से अच्छा था।

Dushyant Kumar Gautam
Dushyant Kumar Gautam

2027 तक का विजन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पूरी दुनिया सराह रही है। एक तरह सभी देशों पर आर्थिक संकट है, मगर हमारा देश एक बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर रहा है। देश में हमारे दस की उपलब्धियों को बताने की जरूरत नहीं है।

गौतम ने कहा- हमारे देश के प्रधानमंत्री हमारे देश को कैसे मजबूत बनाया जाए, इस पर हमेशा सोच विचार करते हैं। उनके पास 2047 तक का विजन है। किसी भी देश के बीच लड़ाई हो रही हो, भारत ने आगे बढ़कर अपना विचार रखा और सख्ती से स्टैंड लिया।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

दिल्ली की घटना के लिए AAP जिम्मेदार

दिल्ली के आईएएस संस्थान में हुई घटना पर गौतम ने कहा- दिल्ली के सीवरेज सिस्टम का बुरा हाल है, जिसके चलते ये घटना हुई है। गलत नीतियों की वजह से ये हादसा हुआ। इस मौके पर पंजाब भाजपा के महामंत्री अनिल सरीन, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) मौजूद थे।

यह है भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *