पंजाब: CM मान का बड़ा ऐलान, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में होगी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 30 May 2022

पंजाब: CM मान का बड़ा ऐलान, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में होगी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच

डेली संवाद, चंडीगढ़
Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच के लिए माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में न्यायिक कमिशन के गठन का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह सिद्धू की विनती को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय चीफ जस्टिस से इस मामले की मौजूदा जज से जांच करवाने के लिए विनती करेगी।

स्पष्टीकरण जारी करने को भी कहा

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जैसी किसी भी केंद्रीय एजेंसी को शामिल करने समेत इस जांच कमिशन को पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने डीजीपी को इस घटना के बारे में अपनी कल की प्रैस कान्फ़्रेंस के बारे में स्पष्टीकरण जारी करने को भी कहा।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस अपराध के दोषियों को सलाखों पीछे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की तत्काल जांच करने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं।

सुरक्षा में कटौती के सभी पहलुओं की भी जांच

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा में यदि कोई कोताही बरती गई होगी तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बता दें, सिद्धू मूसेवाला घटना के वक्त अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में नहीं गए थे। यही नहीं, इस दौरान वह अपने साथ सरकार द्वारा प्राप्त सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं ले गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के एक प्रसिद्ध चेहरे और सभ्याचार का प्रतीक थे। भगवंत मान ने बिछड़ी रूह को श्रद्धांजलि देते कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया और बिछड़ी रूह को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *