पंजाब: राज्यपाल से मिले BJP नेता, सौंपा मांग पत्र, कहा- मान सरकार और DGP को तत्काल बर्खास्त किया जाए

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 717 शब्द|📅 30 May 2022

पंजाब: राज्यपाल से मिले BJP नेता, सौंपा मांग पत्र, कहा- मान सरकार और DGP को तत्काल बर्खास्त किया जाए

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा शिष्टमंडल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड तथा पंजाब की बद से बदतर कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की तथा पंजाब के मौजूदा अत्यंत विस्फोटक हालातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। पंजाब में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है, हर तरफ दहशत और आंतक का माहौल है। शर्मा ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के कारण बहुत संवेदनशील राज्य है और पंजाब की जनता ने बहुत लंबा व असहनीय काले दौर का संताप झेला है। सीमा पार से पंजाब में अशांति और पंजाब के भाईचारे को तोड़ने की कोशिशे लगातार जारी हैं।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक

अश्वनी शर्मा ने पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक व्यक्त कर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केजरीवाल और राघव चड्डा की कठपुतली के रूप में पंजाब की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में आंतकियों तथा गैंगस्टरों के निशाने पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा हटा कर आंतकियों, गैंगस्टरों व अपराधियों को उनकी हत्याएं एवं अन्य वारदाते अंजाम देने का खुला निमंत्रण दिया है।

भगवंत मान के इस फैसले ने जहाँ पंजाब को शर्मसार किया, वहीं पंजाब में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पंजाब में पिछले दो महीनों में पंजाब सरकार व पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे 50 के लगभग हत्याएं, सैकड़ों लूटपाट की घटनाएं, डकैतियां आदि हो चुकी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब इन मामलों में सिर्फ यह बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपी पकड लिए जाएंगे।

संदीप नंगल सहित कई लोग मारे जा चुके हैं

जबकि आज भी जालंधर में पुलिस के ऐएसआई स्वर्ण सिंह की गढ़ा ईलाके में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इससे यह बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि पंजाब में मान सरकार का नहीं बल्कि गैंगस्टरों व अपराधियों का शासन है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से पंजाब में दोबारा गैंगस्टर कल्चर चरम पर पहुँच गया है। पिछले लगभग दो महीनो में 5 कब्बडी खिलाड़ियों जिनमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल सहित कई लोग मारे जा चुके हैं।

कब्बडी मैचों में सरेआम गोलियाँ चलाई जाती हैं और पुलिस तमाशा देखती रहती है। पटियाला में पुलिस-प्रशासन की आँखों के समक्ष भड़की हिंसा और सभी के श्रद्धा के केंद्र महान तीर्थ स्थल श्री काली माता मंदिर की हुई बेअदबी पंजाब की भगवंत मान सरकार और पुलिस-प्रशासन की नालायकी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अपराधियों को सरकार या पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं

पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के लिए इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि पंजाब पुलिस के अपने गुप्तचर विभाग के मुख्यालय पर अपराधी ग्रेनेड से सरेआम दिन-दिहाड़े हमला कर फरार हो जाते हैं और पुलिस के गुप्तचर विभाग या सरकार को इसकी खबर भी नहीं मिलती। दर्जनों आधुनिक हथियारबंद लोगों द्वारा सिद्धू मूसेवाला की गई सरेआम हत्या इस बात कोई दर्शाती है कि पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों को सरकार या पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान ने केजरीवाल और राघव चड्डा के दबाव में पहले भी आंतकियों व गैंगस्टरों के निशाने पर रहने वाले पंजाब के कई लोगों की सुरक्षा वापिस ली वहीं बीते दिनों पंजाब के 424 लोगों की सुरक्षा वापिस लेकर उसे केजरीवाल की तरह झूठी वाहवाही लूटने के लिए मान सरकार ने इन सभी की गोपनीय जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर ढिंढोरा पीटा। जिसका नतीजा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के रूप में फिर सामने आया। इसलिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी असल में केजरीवाल, राघव चड्डा, भगवंत मान और डीजीपी पंजाब हैं।

अश्वनी शर्मा ने राज्यपाल से मांग की कि उपरोक्त सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए पंजाब की निकम्मी भगवंत मान सरकार और निक्कमे डीजीपी पंजाब को तुरंत बर्खास्त करें तथा उपरोक्त हत्याओं की एनआईऐ से जांच के आदेश जारी करें। इस शिष्टमंडल में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह गरेवाल, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, प्रवक्ता एस.एस. चन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी आदि उपस्थित थे।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *