पंजाब: सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर का सख्त फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 30 May 2022

पंजाब: सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर का सख्त फैसला, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
सरकारी बसों का तेल चोरी होने की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों से पूछा कि जनरल मैनेजरों को पहली बैठक के दौरान हर बस से प्रति लीटर अधिक से अधिक माईलेज सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी दिए गए निर्देश सम्बन्धी क्या कार्यवाही की गई है।

अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में हर तरह का भ्रष्टाचार का ख़ात्मा करने का प्रण लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह जनरल मैनेजरों से निर्धारित लक्ष्य से कम माईलेज देने वाले ड्राइवरों से रिकवरी करने सम्बन्धी कार्यवाही रिपोर्ट लें।

लोगों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान

विभाग की आमदन बढ़ाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोगों के पैसों के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसका कोई लिहाज़ नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने लोगों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा दी जाने वाली लोग-पक्षीय सेवाओं को जल्द ही ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विभाग की सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करने सम्बन्धी मसौदा रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर-अंदर पेश की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया से जहाँ लोगों को तुरंत और आसानी से सेवाएं मिलेंगी, वहीं बस पर्मिट देने जैसी सेवा ऑनलाइन करने से बस माफिया पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

परिवहन मंत्री स. भुल्लर ने कहा कि बसों को अलॉट किए जाने वाले टाईम टेबल में भी किसी किस्म का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान सचिव परिवहन श्री विकास गर्ग, डायरैक्टर स्टेट परिवहन श्रीमती अमनदीप कौर और मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. पटियाला श्रीमती पूनमदीप कौर उपस्थित थे।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *