दिल्ली के हैल्थ मिनिस्टर सतेंद्र जैन गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
satendra-jain
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 30 May 2022

दिल्ली के हैल्थ मिनिस्टर सतेंद्र जैन गिरफ्तार, जाने वजह

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी (Enforcement Directorate) की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। ईडी ने उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुराना है और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में यह कार्रवाई सीबीआई (CBI) की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई है।

सतेंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके परिवार के फर्मों से संबंधित करीब 5 करोड़ की अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से जब्त किया गया है। सीबीआई की ओर से अगस्त 2017 में केस दर्ज किया था और बाद में केस ईडी के हवाले कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन के पास दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और जल महकमा है।

सत्येंद्र जैन के मामले में क्या है सीबीआई का दावा

सीबीआई ने दावा किया था कि जैन ने 2018 से पहले के पांच वर्षों में दिल्ली में उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों के नाम पर 200 बीघा कृषि भूमि खरीदी। आरोप यह लगा कि जैन ने पूर्व में इन कंपनियों को या तो निदेशकों में से एक के रूप में या इन कंपनियों के एक तिहाई शेयरों को अपने नाम पर या अपने परिवार के सदस्यों या अन्य लोगों के नाम पर लिया था।

CBI ने इस मामले में कहा कि 2010-16 के बीच दिल्ली के औचंडी, बवाना, कराला और मोहम्मद माजवी गांवों में 200 बीघा जमीन खरीदने के लिए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था। आयकर विभाग ने भी इन लेन-देन की जांच की थी और जैन से कथित रूप से जुड़ी बेनामी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

CBI केस के आधार पर ED की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

ईडी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2017 सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में पता चला कि 2015-16 की अवधि के दौरान, जब सत्येंद्र कुमार जैन एक लोक सेवक थे उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों को हवाला मार्ग के माध्यम से कोलकाता स्थित एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *