कश्मीर के कुलगाम में हिंदू अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 31 May 2022

murder

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले गोपालपोरा में आतंकियों ने एक अध्यापिका की गोली मार कर हत्या दी। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान रजनी बाला के रूप में हुई है।

रजनी बाला कश्मीर में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए घोषित प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त हुई थी। वह मूलत: जम्मू संभाग के सांबा जिले की रहने वाली थी। वह चवलगाम कुपवाड़ा में एक किराए के मकान में रह रही थी।

कार्यालय में ही मौत के घाट उतार दिया

कश्मीर घाटी में बीते 19 दिनों में किसी कश्मीरी हिंदू विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले विस्थापित कश्मीरी हिंदू की हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व 12 मई को आतंकियों ने चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत क्लर्क राहुल भट्ट को उसके कार्यालय में ही मौत के घाट उतार दिया था।

राहुल भट्ट की हत्या पर पूरे जम्मू कश्मीर में भड़ा गुस्सा अभी शांति भी नहीं हुआ कि दूसरी हत्या फिर कर दी गई। बता दें कि कश्मीर में नियुक्त हिंदुओं को लगातार निशाना बनाए जाने के कारण प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत घाटी के विभिन्न इलाकों में नियुक्त हिंदू वापस जम्मू में नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

वे लगातार प्रदेश प्रशासन पर दबाव बना रहें हैं और कह रहे हैं कि वे कश्मीर घाटी में असुक्षित महसूस करते हैं। हालांकि पिछले दिनों उपराज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि घाटी में तैनात हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *