जालंधर: डीसी घनश्याम थोरी की बड़ी कार्रवाई, एक और ट्रैवल एजैंट का लाइसेंस रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 31 May 2022

ghanshyam thori DC

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी पूरे एक्शन में है। अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जिले में अवैध रूप से ट्रैवल एजैंट का काम करने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। अपराधिक इतिहास वाले ट्रैवल एजेंटों विरुद्ध अपनी कार्यवाही को जारी रखते ज़िला प्रशासन ने आज खुरला किंगरा में स्थित मैसर्ज ड्रीम कैसल के हरजीत सिंह नामी एक अन्य एजेंट का लायसैंस रद्द कर दिया गया है।

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से हरजीत सिंह को 16 अगस्त, 2018 को लायसैंस नंबर 622 /ALC -4/LA जारी किया गया था, जिसकी अवधि 15 अगस्त, 2023 तक थी। उन्होंने बताया कि कमिशनरेट पुलिस जालंधर से प्राप्त जानकारी अनुसार फर्म ख़िलाफ़ थाना न्यू बारादरी में एफआईआर नंबर 31 और 33 सहित दो एफआईआर दर्ज है।

घनश्याम थोरी ने आगे बताया कि आरोपियों को 4मई 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब प्राप्त नहीं हुआ, जिस कारण प्रशासन की तरफ से उसका लायसैंस रद्द कर दिया गया है। बता दे कि प्रशासन ने पहले 19 मई को मैसर्ज सार इंटरप्राईज़ज़ को जारी किया लायसैंस भी रद्द किया है।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *