ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, 1 करोड़ के गहने समेत 20 लाख कैश की लूट, पूरे इलाके में सनसनी

Daily Samvad
4 Min Read
Robbed
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 02 Jun 2022

ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, 1 करोड़ के गहने समेत 20 लाख कैश की लूट, पूरे इलाके में सनसनी

पटना। वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही अपराधी हीरा और करीब 20 लाख नकदी भी समेट ले गए। हालांकि, क‍ितने की डकैती हुई है, इस बाबत फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना महुआ थाना क्षेत्र की है। यहां बाजार के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्‍णा ज्‍वेलर्स नामक आभूषण दुकान को डकैतों ने निशाना बनाया। बड़े आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी मनीष भी घटनास्‍थल पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। डकैतों की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

ग्राहक बन दो-दो की संख्‍या में दुकान में जुट गए डकैत

जानकारी के अनुसार महुआ में व्‍यस्‍ततम इलाके में श्रीकृष्‍णा ज्‍वेलर्स नामक आभूषण की होलसेल की दुकान है। इसके मालिक गोपाल साह हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गोपाल साह अपने पुत्र अमित और स्‍टाफ मनोज कुमार के साथ दुकान में मौजूद थे। एक ग्राहक को वे गहने दिखा रहे थे। इतने में दो युवक दुकान में आए। कुछ देर बाद दो और आए।

ये आम ग्राहक की तरह थे। ऐसा करते-करते आठ किशोर व युवक दुकान में घुस गए। गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही गोदाम का रुख किया, अपराधी अपने रूप में आ गए। दुकानदार समेत उनके पुत्र, स्‍टाफ और कस्‍टमर को अपने कब्‍जे में ले लिया। सभी को वे अंदर के कमरे में ले गए। सीसीटीवी कैमरे के तार से सभी को बांध दिया।

दुकान मालिक की बेरहमी से की पिटाई

शोर न मचा सकें इसलिए उनका मुंह भी गमछे से बांध दिया। इस दौरान विरोध करने पर सभी की पिटाई की। दुकान मालिक को बेरहमी से पीटा। ग्राहक को उनलोगाें ने दुकान में स्थित टायलेट रूम में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से गहने समेटने लगे। अपराधियों ने वारदात को ऐसे अंजाम दिया कि अगल-बगल के दुकानदारों को भी इसका पता नहीं चला। वे लूटपाट के बाद गहने लेकर आराम से चलते बने। कुछ देर बाद किसी तरह बंधक बने व्‍यक्ति ने बाहर निकलकर शोर मचाया तब हड़कंप मच गया। काफी भीड़ जुट गई।

कई थाने की पुलिस भी पहुंची। आधा घंटा के अंदर एसपी भी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दुकानदार को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया गया है। कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी दुकानदार ने नहीं दी है। जिले की सीमा को सील कर वाहनोंं की जांच की जा रही है। इधर डकैती इस वारदात के विरोध में व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में शुक्रवार को महुआ बाजार बंद की घोषणा की है। स्वर्णकार संघ महुआ के अध्यक्ष राजू साह ने यह जानकारी दी।

AAP MLA शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/kmkWaPcFfw8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *