गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई का बड़ा कबूलनामा, बोला- मैंने अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला को मारी गोली, बहुत अकड़ता था, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 02 Jun 2022

गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई का बड़ा कबूलनामा, बोला- मैंने अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला को मारी गोली, बहुत अकड़ता था, पढ़ें

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि यह कत्ल मैंने ही किया है। मैंने खुद सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी। टीवी चैनल News18 से वर्चुअल ID के जरिए बात कर खुद को सचिन बिश्नोई बताने वाले शख्स ने यह दावा किया।

सचिन ने कहा कि हमने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। सचिन बिश्नोई ने कहा कि मोहाली में युवा अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच की।

कई गैंगस्टर से पूछताछ की गई। सबने कहा कि इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ है। कौशल के शूटर ने कहा था कि मूसेवाला ने उन्हें जगह दी। फाइनेंशियली सपोर्ट भी की। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम इंतजार करते रहे लेकिन मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

गुरलाल बराड़ की हत्या भी मूसेवाला ने कराई

सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या भी मूसेवाला ने कराई। वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सचिन ने कहा कि मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के बदले उन्हें कोई फेम या मशहूरी नहीं चाहिए थी। उनका मकसद सिर्फ बदला लेना था। उन्होंने मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्‌डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया।

हथियार कहां से आए, नहीं बताएंगे

सचिन बिश्नोई से पूछा गया कि मूसेवाला को मारने के लिए हथियार कहां से लाए? इसका जवाब सचिन ने नहीं दिया। उसने इतना जरूर कहा कि हमारे पास इससे बड़े हथियार हैं। जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता। सचिन ने कहा कि जो भी हमें धमकी दे रहे हैं। जो कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे, वह बताएं कि कहां आना है?। करने वाले कहते नहीं हैं।

सचिन ने अगले टारगेट के बारे में पूछा गया तो सचिन ने कहा कि जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। सचिन ने कहा कि इन्होंने 2 दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कही थी, कुछ नहीं कर सके। यह सब भौंकने वाले कुत्ते हैं। यह जो धमकी दे रहे हैं, इनमें से भी कोई एक मरेगा।

AAP MLA शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/kmkWaPcFfw8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *