जालंधर के PIMS अस्पताल में वित्तीय संकट की होगी जांच, CM भगवंत मान ने दिए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 448 शब्द|📅 02 Jun 2022

जालंधर के PIMS अस्पताल में वित्तीय संकट की होगी जांच, CM भगवंत मान ने दिए आदेश

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोआबा क्षेत्र के जालंधर की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ (पी.आई.एम.एस) में करदाताओं के पैसों का नुकसान करने के साथ-साथ उन्होंने अन्य ख़ामियों का पता लगाने के लिए गहराई से जाँच के आदेश दिए हैं, जो इस संस्था के लिए वित्तीय संकट का कारण बने।

मुख्यमंत्री ने यहाँ अपने सरकारी आवास में पी.आई.एम.एस. सोसायटी की 37वीं गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षता की, अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस प्रमुख संस्था में वित्तीय संकट एक गंभीर चिंता का विषय है और सरकार हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकती और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को खतरे में डालने की इस साजि़श को चलने नहीं दे सकती।

जि़म्मेदार व्यक्तियों को बख़्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि पिछले छह सालों में गवर्निंग बॉडी की एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई खामियाँ गंभीर घोटालों की ओर इशारा करती हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन ख़ामियों और गबन के लिए जि़म्मेदार व्यक्तियों को बख़्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जाँच निष्पक्ष, पारदर्शी और नतीजामुखी ढंग से निर्धारित समय के अंदर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय संकट के लिए जि़म्मेदार दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा और इस गड़बड़ी के लिए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब समय आ गया है जब उन सभी के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की जाए, जो लोगों के पैसों का दुरुपयोग करने में जि़म्मेदार हैं, जिससे संस्था में गंभीर वित्तीय संकट पैदा हुआ है।

संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोआबा क्षेत्र के केंद्र में स्थित यह संस्था लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अहम भूमिका निभा सकती है। भगवंत मान ने कहा कि यह संस्था पहले ही अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है, जिस कारण इसको विश्व स्तरीय मडिकल संस्था के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और जल्द ही इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस संस्था को प्रभावशाली ढंग से चलाने के लिए गवर्निंग काऊंसिल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उनकी सरकार दृढ़ वचनबद्ध है और इस सम्बन्धी पहले ही ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत मान ने सोसायटी के सदस्यों को लोगों के भले के लिए सक्रियता के साथ काम करने के लिए कहा।

AAP MLA शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/kmkWaPcFfw8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *