जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट में पुराना बिजली घर तोड़कर अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई दुकानें, इंस्पैक्टर से लेकर ATP और MTP मौन, कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 03 Jun 2022

जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट में पुराना बिजली घर तोड़कर अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई दुकानें, इंस्पैक्टर से लेकर ATP और MTP मौन, कमिश्नर से शिकायत

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस सरकार में अवैध कालोनियों औऱ अवैध निर्माणों की आई बाढ़ सत्ता परिवर्तन के बाद भी अनवरत जारी है। सरकार भले ही बदल गई, कांग्रेस से आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई, लेकिन नगर निगम जालंधर में करप्ट अफसरों की कारस्तानी अभी भी बदस्तूर चल रही है।

नगर निगम मुख्यालय से महज चंद कदम दूर इलेक्ट्रानिक मार्केट फगवाड़ा गेट में पुराने बिजली घर को तोड़कर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। बिना किसी नक्शे और सीएलयू के बन रही इन दुकानों से नगर निगम के कुछ करप्ट अफसरों ने लाखों रुपए की उगाही की है। जिससे बिना किसी रोकटोक के ये दुकानें बन रही हैं।

घर की इमारत को तोड़कर यहां कामर्शियल निर्माण

फगवाड़ा गेट मार्केट में सभी पुरानी रेजीडेंशियल इमारतों को तोड़कर धीरे-धीरे कामर्शियल शोरूम औऱ दुकानें बन गई, लेकिन नगर निगम के इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। अब पुराना बिजली घर की इमारत को तोड़कर यहां कामर्शियल निर्माण हो रहा है। यहां अंदर दो मंजिला कामर्शियल इमारत तैयार हो गई है, इसमें करीब 4 दुकानें बन गई हैं।

नगर निगम के कमिश्नर दीपशिखा शर्मा को आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बिना नक्शे और सीएलयू करवाए दुकानें बनाई जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी अभी तक इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई है। रवि छाबड़ा ने कहा कि अगर कोई कार्ऱवाई न हुई तो लोकपाल में शिकायत करेंगे।

जालंधर: फगवाड़ा गेट मार्केट में पुराना बिजली घर तोड़कर अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई दुकानें, इंस्पैक्टर से लेकर ATP और MTP मौन, कमिश्नर से शिकायत

भल्ला LED पर मेहरबानी क्यों?

फगवाड़ा गेट मार्केट में ही प्रताप बाग के साथ अवैध रूप से तीन मंजिला बनी भल्ला एलईडी वाली इमारत पर निगम के अधिकारी मेहरबान हैं। उन्होंने शिकायत के बाद ग्राउंड फ्लोर को सील करने की बजाए ऊपरी मंजिल को सील कर दिया है, जिसकी शिकायत अब स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर से की गई है। हालांकि निगम कमिश्नर ने कहा है कि उसकी पूरी इमारत सील करने के आदेश हैं।

पंजाब कांग्रेस को लगने वाला है झटका, ये नेता ज्वाइन करेंगे BJP

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *