बीमारू नहीं अब स्वावलंबी व समर्थ है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 03 Jun 2022

yogi aditya nath

डेली संवाद, कानपुर देहात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को कभी बीमारू राज्य समझा जाता था आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वावलंबी और समर्थ प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी अविनाशी काशी से सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में सशक्त भारत की तस्वीर देश-दुनिया में दिखती है। आज काशी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन इसमें सबसे बड़ा संबल है।

सीएम योगी शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने परौंख गांव में आकर राष्ट्रपिता के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने का काम किया है।

यह बेहद प्रेरणादायी है

उन्होंने कहा कि यह देश की एतिहासिक घटना है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक साथ किसी एक गांव में संवाद कर प्रेरणा देने के लिए लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने (राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने) भीषण गर्मी में गांव की एक-एक जगह का फुर्सत से अवलोकन किया है, यह बेहद प्रेरणादायी है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत आठ सालों में आए सकारात्मक परिवर्तन का असर परौंख गांव में देखने को मिल रहा है। परौंख गांव आदर्श गांव बन गया है। डिजिटल गांव बन गया है। हर प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का माडल बन गया है।

अंगवस्त्र, गीता, स्मृति चिह्न भेंट किया

जनसभा के प्रारम्भ में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अंगवस्त्र, गीता व प्रतीक चिह्न भेंट करके स्वागत किया। राष्ट्रपति के बड़े भाई रामस्वरूप भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगवस्त्र, गीता, स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भारत की प्रथम महिला, राष्ट्रपति की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद को अंगवस्त्र भेंट किया। केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री राकेश सचान, अजीत पाल, सांसद रामशंकर कठेरिया, देवेंद्र सिंह, सुब्रत पाठक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कांग्रेस को लगने वाला है झटका, ये नेता ज्वाइन करेंगे BJP

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *