Punjab News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, दोस्तों ने परिजनों को दी जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के डेरा बाबा नानक थाना क्षेत्र के गांव अलावलवाल के निवासी युवक अजय पाल सिंह गिल पुत्र परुपकार सिंह की अमेरिका में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जांच के बाद पता चला की युवक की दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हुई। जिसका पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि मृतक के परिवार का बुरा हाल है।

Punjab Young Boy die In America Due To Heart Attack
Punjab Young Boy die In America Due To Heart Attack

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

इस संबंध में गांव के सरपंच जगजीवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीवाल बिजली बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत पिता परौपकर सिंह गिल के बेटे अजय पाल सिंह गिल कुछ समय पहले अच्छे भविष्य के लिए अमेरिका में गया था। जहां उसका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

Heart Attack
Heart Attack

दोस्तों ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि परिवार को उसके दोस्तों का अमेरिका से फोन आया कि हर दिन की तरह अजय पाल सिंह और उसके दोस्त रात को रूटीन की तरह एक साथ सो रहे थे। लेकिन सुबह सभी दोस्त उठ गए। परन्तु अजय पाल सिंह नहीं उठा, तो उनके दोस्तों ने उन्हें जगाने की कोशिश की।

America Punjab News
America Punjab News

लेकिन वह नहीं जगा, तो उन्होंने देखा उसकी मौत हो चुकी है। वहीं मौत की खबर इलाके में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार का बुरा हाल है, गांव के लोग पीडित परिवार को संभालने में लगे हुए हैं।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *