पंजाब में सरिया हुई 9,000 रुपए प्रति टन सस्ती, लगातार दामों में गिरावट, जानिए आज क्या है रेट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 04 Jun 2022

पंजाब में सरिया हुई 9,000 रुपए प्रति टन सस्ती, लगातार दामों में गिरावट, जानिए आज क्या है रेट

लुधियाना। Saria Rate In Punjab/Saria Price In Punjab पंजाब में सरिया की कीमतें लगातार धड़ाम हाे रही हैं। पिछले एक महीने में सरिया के दामाें में 9 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। इससे महंगाई से जूझ रहे आम लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है।

अगर बात लोहा मार्केट मंडी गाेबिंदगढ़ की करें तो शनिवार काे लोहे के रेट काफी गिर गए हैं। पिछले 4 दिन से कीमताें में उतार चढ़ाव नहीं आया है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है। आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है।

कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाई

केंद्र सरकार ने पिछले दिनाें कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाई थी। इसका असर अब लाेहा मार्केट पर पड़ना शुरू हाे गया है। इसके साथ ही स्पंज और स्पंज प्लेट पर निर्यात शुल्क बढ़ाया गया है। इन दोनों कच्चे माल पर शून्य से बढ़ाकर 45 प्रतिशत निर्यात शुल्क कर दिया गया है।

इससे राॅ मटीरियल देश के बाहर जाना कम हो गया है और देश में उपलब्धता बढ़ गई है। इन वजहों से सरिया की निर्माण लागत कम हुई है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने से खरीद अचान बढ़ गई है।

कांग्रेस में बड़ी बगावत, कई दिग्गज BJP में होंगे शामिल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *