जालंधर: मेयर जगदीश राजा को अपने पार्षदों से ही ‘खतरा’? प्री मीटिंग में कई मुद्दों पर हंगामा, कल होगी निगम हाउस की मीटिंग, जाने क्या है मेयर की रणनीति

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 07 Jun 2022

जालंधर: मेयर जगदीश राजा को अपने पार्षदों से ही 'खतरा'? प्री मीटिंग में कई मुद्दों पर हंगामा, कल होगी निगम हाउस की मीटिंग, जाने क्या है मेयर की रणनीति

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम हाउस की पहली बैठक 8 जून यानि बुधवार को होने जा रही है। मेयर जगदीश राजा ने इसके लिए मंगलवार को मेयर हाउस में कांग्रेसी पार्षदों के साथ एक मीटिंग कर रणनीति तैयार की है। सूत्र बता रहे हैं कि मेयर जगदीश राजा को डर है कि भाजपा और अकाली दल की बजाए अपने ही पार्षद उन्हें हाउस में घेरेंगे। इसके लिए आज कई मुद्दों पर मेयर ने अपने कौंसलरों से खुलकर मीटिंग की।

मेयर जगदीश राज राजा आठ जून को प्रस्तावित हाउस की मीटिग में सिर्फ अपने साथी पार्षदों से ही नहीं घिरेंगे बल्कि भाजपा पार्षद भी मेयर को आड़े हाथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के पार्षद कम गिनती में होने के बावजूद मेयर को उनके साढे़ चार साल के कार्यकाल पर घेरेंगे। भाजपा मेयर से उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेगी। इसमें नगर निगम के फंड से करवाए गए विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी के अरबों रुपये, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना के फंडों से होने वाले कामों का हिसाब मांगा जाएगा।

मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

नगर निगम हाउस की मीटिग में इस बार मेयर वर्सेज कांग्रेस का शो रहने वाला है। हर बार हाउस में मेयर को कांग्रेस का कोई न कोई पार्षद टारगेट करता है लेकिन इस बार लड़ाई बड़ी हो सकती है। कांग्रेस के कई पार्षद इस बार किसी विकास कार्य, करप्शन या प्रोजेक्ट के बजाय राजनीतिक तौर पर मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

80 सदस्यों वाले नगर निगम हाउस में विपक्ष नाममात्र है। कांग्रेस के 65 पार्षद हैं। अकाली और भाजपा अब अलग अलग हो चुके हैं इस वजह से इनसे बड़े विरोध की संभावना नहीं है लेकिन मेयर के लिए असली चुनौती कांग्रेस ही रहेगी। खास तौर पर जालंधर सेंट्रल के कुछ पार्षद मेयर को लेकर नाराज हैं और घेराव की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए बहाना नगर निगम से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट भी हो सकता है लेकिन इतना तय है कि मेयर जगदीश राज राजा इस बार सबसे अधिक कांग्रेस के निशाने पर रहेंगे।

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *