Jalandhar News: धरती को बचाने के लिए DIPS IMT के छात्रों ने प्राकृति को संतुलित करने का दिया संदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्स आई.एम.टी कॉलेज (DIPS IMT College) में विद्यार्थियों और टीचर्स द्वारा प्राकृतिक साधनों को बचाने का संदेश देते हुए विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) मनाया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पोस्टर मेकिंग, पौधे लगा कर, कविता गायन द्वारा विद्यार्थियों ने बताया कि किस तरह से हम जंगलों और वन्यजीवो को खत्म कर प्रदूषण को बढ़ा कर कई तरह की समस्याओं को बढ़ावा दे रहे।

World Conservation Day
World Conservation Day

हरियाली से युक्त जीवनशैली को अपनाने का प्रण

इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को बचाने के विभिन्न तरीकों का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों और टीचर्स ने पर्यावरण को बचाने और हरियाली से युक्त जीवनशैली को अपनाने का प्रण लिया। एमएलएस विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उन्होंने संरक्षण के बारे में अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और सार्वजनिक बोलने के कौशल का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल ने उनके प्रयासों की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने में इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला।

World Conservation Day
World Conservation Day

विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र

श्री राजविंदर (एचओडी एमएलएस विभाग) ने पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए कीटनाशकों के न्यूनतम उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ हुआ। डिप्स आई.एम.टी कॉलज के प्रिंसपल डा. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों की इन गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी पृथ्वी को संतुलित रखता है।

जंगलों में कई तरह के जानवर, कई तरह की जड़ी-बुटिया पाई जाती है, पर कुछ लोग अपने लाभ के लिए वनों और जंगलों को काट देते है। इसलिए हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि वह जंगलों को न काटे क्योंकि यह जंगली जानवर और पेड़ – पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करते है।

DIPS-Jalandhar
DIPS-Jalandhar

अनिकेत शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में पोस्टर-मेकिंग में बीएससी एफडी 1 सेमेस्टर की ट्विंकल ने प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में एमएससी एमएलएस 1 सेमेस्टर के अनिकेत शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण स्थिर और बढ़िया समाज की नींव होता है इसलिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है।

प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए

इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। आज के समय में जीवन में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में हम अगर इस प्रकृति की सुरक्षा करेंगे तो आने वाला भविष्य खुशहाल बनेगा।

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *