जालंधर: क्या MLA के भाई ने थाने में ASI को थप्पड़ मारा ? Ex MLA ने फेसबुक पर क्यों लिखा कि पिट गया ? पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 12 Jun 2022

जालंधर: क्या MLA के भाई ने थाने में ASI को थप्पड़ मारा ? Ex MLA ने फेसबुक पर क्यों लिखा कि पिट गया ? पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में एक विधायक के भाई का नाम फिर चर्चा में है। आज सुबह से पत्रकारों और सोशल मीडिया ग्रुपों में यह खबर तैर रही है कि एक विधायक के भाई ने पुलिस थाने में जाकर एक एएसआई रैंक के अफसर को थप्पड़ मार दिया। लेकिन जब इस संबंध में विधायक के भाई से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह है। दूसरी तरफ पुलिस के एएसआई ने भी इसे झूठा बताया।

आज दोपहर में पत्रकारों के ग्रुप में यह मैसेज आने लगे कि पुलिस थाने में एक एएसआई को विधायक के भाई ने थप्पड़ मार दिया। यह मैसेज पूरे शहर ही नहीं, पंजाब के कई ग्रुपों में आग की तरह फैल गया। इस संबंध में जब पुलिस से बात की गई कि थाने में कोई हंगामा तो नही हुआ, वहां से यह सामने आया कि ऐसा कुछ नही हुआ।

जालंधर: क्या MLA के भाई ने थाने में ASI को थप्पड़ मारा ? Ex MLA ने फेसबुक पर क्यों लिखा कि पिट गया ? पढ़ें

उधर, इस संबंध में पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि लोगों को पीटा ही जा रहा था, अब पुलिस की भी पिटाई होने लगी, यही बदलाव है। हालांकि विधायक के भाई से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

अमृतसर में फिर हत्या, दुबई से लौटे व्यक्ति को मारी गोली

https://youtu.be/jGU-Ti8VlmA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *