महिला IAS अफसर की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए 7 डॉक्टर तैनात, सरकारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 12 Jun 2022

महिला IAS अफसर की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए 7 डॉक्टर तैनात, सरकारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे चर्चाओं में हैं। डीएम साहिबा की गाय बीमार है। गाय के बीमार होने के बाद सरकारी स्तर पर आदेश जारी हुआ है जिसमें 7 डॉक्टरों की एक टीम को उसके देखरेख के लिए लगाया गया है। फतेहपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस पत्र में लिखा गया है कि डीएम अपूर्वा दुबे की आवास पर 7 सरकारी डॉक्टर ड्यूटी करेंगे। डॉक्टरों को आदेश दिया गया है कि वो सुबह शाम गाय की देखभाल करेंगे। साथ ही गाय की क्या हालत है इसकी सूचना फोन पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में शाम 6 बजे हर दिन देंगे।

सात दिन, सात डाक्टर

आदेश में अलग-अलग दिन अलग-अलग डॉक्टरों को तैनात किया गया है। सोमवार को डॉक्टर मनीष अवस्थी, मंगलवार को डॉक्टर भुवनेश कुमार, बुधवार को डॉक्टर अनिल कुमार, गुरुवार को डॉक्टर अजय कुमार दुबे, शुक्रवार को डॉक्टर शिवस्वरुप, शनिवार को डॉक्टर प्रदीप कुमार और रविवार को डॉक्टर अतुल कुमार को मौके पर लगाया गया है।

महिला IAS अफसर की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए 7 डॉक्टर तैनात, सरकारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल

इसके साथ साथ ही किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए डॉक्टर सुरेश कुमार कन्नौजिया को रिजर्व में रखा गया है। अगर कोई डॉक्टर किसी कारण से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाएंगे तो डॉक्टर सुरेश कुमार को उनकी जगह भेजा जाएगा। बताते चलें कि अपूर्वा दुबे के पति विशाख जी अय्यर कानपुर में डीएम हैं। हालांकि डीएम ने जारी पत्र को लेकर कहा है कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सिर्फ 3 रुपये में 1GB डेटा, 56 दिन चलेगा यह Recharge, इसके आगे जियो-एयरटेल भी फेल

https://www.youtube.com/watch?v=ZDspt2xMiF4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *