⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 144 शब्द|📅 12 Jun 2022

मोहाली। पंजाब पांच बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल को शनिवार देर शाम पेट की समस्या के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के सूत्रों अनुसार 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को पेट संबंधी कुछ समस्याएं थी, लेकिन उनकी हालत में सुधार है।
इससे पहले 6 जून को बादल को पेट व छाती में दर्द होने के कारण पीजीआइ चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था, पर 7 जून को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस साल के शुरू में प्रकाश सिंह बादल को कोविड हुआ था। फरवरी में भी पूर्व मुख्यमंत्री को कोविड के बाद सेहत जांच के लिए मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था।

ਜ਼ਰੂਰੀ ਸੂਚਨਾਂ
ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਹਨ ਪਰ ਠੀਕ-ਠਾਕ ਹਨ। ਸੋ ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਹਿੱਤ ਹੈ ਜੀ।
ਧੰਨਵਾਦ ਸਾਹਿਤ।
ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ
ਸਿਆਸੀ ਸਕੱਤਰ ਤੇ ਬੁਲਾਰਾ।







