सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वॉन्टेड शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार, होगा बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 13 Jun 2022

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वॉन्टेड शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार, होगा बड़ा खुलासा

मुंबई/चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में वॉन्टेड संतोष जाधव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र में दर्ज हत्या के दूसरे मामले में हुई है। जाधव, सिंगर हत्याकांड में भी वांछित आरोपी है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत कार्रवाई की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाधव को साल 2021 में हुए एक हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। उसके अलावा नवनाथ सूर्यवंशी नाम के आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है। इस सप्ताह ही पुणे पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य सिद्धेश कांबले की गिरफ्तारी की थी।

मूसेवाला की हत्या की साजिश के बारे में पता था

महाकाल उर्फ सिद्धेश कांबले को पता था कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जाएगी और वह (कांबले) हत्याकांड से एक हफ्ते से पहले से गैंगस्टर विक्रम बराड़ के संपर्क में था। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मुंबई की अपराध शाखा ने महाकाल से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र के सिलसिले में पूछताछ की है।

महाकाल से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की है। मामले की जांच की जानकारी रखने वाले महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ मूसेवाला पर हुए हमले में महाकाल का सीधा हाथ नहीं था।

लेकिन हमें मिली जानकारी के मुताबिक, उसे पता था कि मूसेवाला की हत्या की जाएगी क्योंकि विक्रम बराड़ ने उसके साथ मूसेवाला के बारे में चर्चा की थी।” उन्होंने कहा कि महाकाल 29 मई को हत्या करने से एक सप्ताह पहले से बराड़ के संपर्क में थे। बराड़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। बिश्नोई फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

सिर्फ 3 रुपये में 1GB डेटा, 56 दिन चलेगा यह Recharge, इसके आगे जियो-एयरटेल भी फेल

https://youtu.be/ZDspt2xMiF4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *