भाजपा ने फूंका CM मान का पुतला, राकेश राठौर बोले- AAP ने पंजाब को गुंडागर्दी और अराजकता में धकेला

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 551 शब्द|📅 13 Jun 2022

भाजपा ने फूंका CM मान का पुतला, राकेश राठौर बोले- AAP ने पंजाब को गुंडागर्दी और अराजकता में धकेला

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोमवार को पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कंपनी बाग चौक में आम आदमी पार्टी सरकार का पुतला फूंका। पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर और जिला प्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

राकेश राठौर ने कहा कि पिछले 3 महीने से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। आज पूरे प्रदेश में दिनदहाड़े लोगों को मारा जा रहा है। उनका कत्ल किया जा रहा है और पूरे प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी,और असामाजिक तत्वों का पूरी तरह से बोलबाला है।

ठगा सा महसूस कर रहे हैं

राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब प्रदेश एक बॉर्डर स्टेट है और पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी। राकेश राठौर कहा कि प्रदेश के लोगों को बहुत से झूठे वादों में फंसा कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी जिससे कि आज प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

अनिल सच्चर, महेंद्र भगत ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो। अभी हाल के दिनों में ही प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर का दिनदहाड़े कत्ल कर कातिल बेखौफ होकर प्रदेश से बाहर निकल गए।

प्रदेश के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है

सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि आज प्रदेश में नशा बिकना तो आम सी बात हो गई है। रोज कहीं ना कहीं नशे की दलदल में फंसकर युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। वह प्रदेश के लिए कोई भी फैसला अपने विवेक से ना कर आम पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से कर रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, सरबजीत मक्कड़, सुरेंदर महे, जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष सुदर्शन सोबती, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिला महामंत्री राजीव ढींगरा प्रदीप खुल्लर, अजय चोपड़ा, डॉक्टर विनीत शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी, सतनाम बिट्टा, बलजीत प्रिंस, दविंदर पाल सिंह डिंपी लुबाना, भूपेंदर कुमार, मीनू शर्मा, दिपाली बागड़िया, भगत मनोहर लाल, महेंद्र भगत, नितिन महेंद्रु, नितिन बहरोल,अरुण मल्होत्रा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो करवाने को लेकर महे और बिट्टा भिड़े

प्रदर्शन के दौरान सतनाम बिट्टा जब आगे बढ़ रहे थे तो सुरेंद्र महे को उन्होंने धक्का दे दिया। इससे सुरिंदर महे को भी गुस्सा आ गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुतला फूंक प्रदर्शन में व्यस्त रहे। बता दें कि भाजपा में आने से पहले ये दोनों ही नेता कांग्रेस में रहे हैं। सुरेंद्र महे जालंधर के मेयर भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने भाजपा टिकट पर करतारपुर से चुनाव भी लड़ा है।

BJP ने फूंका CM मान का पुतला, कहा- AAP ने Punjab को अराजकता में धकेला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *