पंजाब: SGPC ने स्वर्ण मंदिर के म्यूजियम में बेअंत सिंह के हत्यारे की लगाई फोटो, विवाद बढ़ा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 14 Jun 2022

पंजाब: SGPC ने स्वर्ण मंदिर के म्यूजियम में बेअंत सिंह के हत्यारे की लगाई फोटो, विवाद बढ़ा

अमृतसर। अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के म्यूजियम में ह्यूमन बम बनकर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की जान लेने वाले दिलावर सिंह बब्बर की तस्वीर लगाई गई है। सिखों की सबसे बड़ी संस्था, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से यह तस्वीर मंगलवार को म्यूजियम में लगाई गई।

SGPC के इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया है। सिख रेडिकल ग्रुप्स ने जहां तस्वीर लगाने का समर्थन किया है वहीं हिंदू संगठनों ने इसे गलत बताया है। पंजाब पुलिस में तैनात दिलावर सिंह बब्बर ने 31 अगस्त 1995 को ह्यूमन बॉम्बर बनकर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह काे उनकी बुलेटप्रूफ कार के साथ उड़ा दिया था।

उसके बाद सिख रेडिकल ग्रुप्स ने दिलावर सिंह बब्बर को शहीद का दर्जा दे दिया। इससे पहले सिखों की सर्वोच्च संस्था कहे जाने वाले अकाल तख्त ने 23 मार्च 2012 को दिलावर सिंह बब्बर को कौमी शहीद का दर्जा दिया था।

सिख पंथ का इंटरनल मामला

इस पूरे विवाद पर SGPC प्रधान एडवोकट एचएस धामी ने कहा कि दिलावर सिंह बब्बर 1995 में शहीद हुए। 2012 में अकाल तख्त पर बलवंत सिंह राजोआना को ‘जिंदा शहीद’ और दिलावर सिंह बब्बर को अमर शहीद का दर्जा दिया गया। इसके 10 साल बाद, अब दिलावर सिंह की तस्वीर अजायबघर में लगाई गई है।

यह सिख पंथ के इंटरनल मसले हैं। सिख पंथ किसी अन्य धर्म या पंथ में दखल अंदाजी नहीं करता और वह भी उम्मीद करता है कि कोई दूसरा उनके पंथक मामलों में दखल-अंदाजी न करें। दूसरी तरफ, प्रतिबंधित खालिस्तान सर्मथक संगठन सिख्स फॉस जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने SGPC के इस कदम की सराहना की है।

हिंदू संगठनों ने कहा- हाईकोर्ट जाएंगे

हिंदू संगठन और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि बब्बर खालसा के आतंकी दोबारा पंजाब की अमन-शांति भंग करने की साजिश रच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसका संज्ञान लेना चाहिए। शांडिल्य ने कहा कि आतंकियों की फोटो हरमंदिर साहब परिसर में लगाने से दरबार साहिब की पवित्रता भंग होगी।

देश की एकता व अखंडता से प्यार करने वाले और सरदार बेअंत सिंह की सोच पर पहरा देने वाले लोगों की भावनाओं को भी इससे ठेस पहुंचेगी। अगर SGPC ने दिलावर सिंह बब्बर की तस्वीर नहीं हटाई तो उनका संगठन जल्दी ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

LOVE जिहाद की साजिश या हिन्दू लड़की से छेड़खानी

https://youtu.be/iHuCyUE59PE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *