सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Gangster Lawrence Bishnoi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 14 Jun 2022

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, पढ़ें

Sidhu Moose Wala Murder Case : सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को अपने कस्टडी में ले लिया है।

आज दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां इसी दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई थी। फिलहाल, पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की इजाजत मिल गई है।

बतादें कि, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुख्य साजिशकर्ता है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही जिम्मेदारी ली है।

ये है मामला

ज्ञात रहे कि, 29 मई को 28 साल के सिद्धू मूसेवाला (Punjab Famous Singer Sidhu Moose Wala) की मानसा जिले के जवाहर गांव के नजदीक हत्या कर दी गई थी। कारों में सवार होकर आये बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी-छलनी कर डाला था।

बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर साइड और सामने से कई राउंड फायर किये थे। स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बदमाशों ने सिद्धू को सीट से हिलने तक का मौका नहीं दिया। सिद्धू सीट पर बैठे के बैठे रह गए।

LOVE जिहाद की साजिश या हिन्दू लड़की से छेड़खानी

https://youtu.be/iHuCyUE59PE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *