Jalandhar News: 31 जुलाई तक SGPC चुनाव में होंगे नाम दर्ज, जाने कौन लोग करवा सकेंगे नाम दर्ज?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) चुनाव को लेकर वोटर सूची ने में नाम दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। ये आदेश जालंधर (Jalandhar) के डीसी हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) द्वारा जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वोटरों को 31 जुलाई तक मतदान के लिए अपना नाम वोटर सूची में दर्ज करवाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार इसका फॉर्म जालंधर जिला प्रशासन की निजी वेबसाइट http//:jalandhar.nic.in पर मौजूद है। उक्त फार्म भरकर लोग अपना नाम वोटर सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

SGPC
SGPC

31 जुलाई तक होंगे फॉर्म जमा

डीसी अग्रवाल द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि एसजीपीसी के चुनाव के लिए जिले में 6 रिवाइजिंग अथॉरिटी अधिकारी नामांकित किए गए हैं।

कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए मतदाताओं के पंजीकरण के कार्यक्रम के अनुसार एसजीपीसी मतदाता सूची में नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।

कौन लोग करवा सकेंगे नाम दर्ज?

शिरोमणि गुरुदारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची के लिए मतदाता बनने के लिए, एक व्यक्ति को केशधारी सिख होना चाहिए।

कोई व्यक्ति अपनी दाढ़ी या बाल नहीं काटता होना चाहिए, किसी भी रूप में धूम्रपान नहीं करता, कुठा (हलाल) मांस का सेवन नहीं करता, शराब नहीं पीता और पतित नहीं होता। ऐसे में वह उक्त सूची में नाम दर्ज करवाने में मान्य होगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *