जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली की शिकायत पहुंची MLA रमन अरोड़ा के पास, फाइलों में हेरफेर से लेकर सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में रोड बनाने में बड़ा घपला, जांच की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 15 Jun 2022

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली की शिकायत पहुंची MLA रमन अरोड़ा के पास, फाइलों में हेरफेर से लेकर सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में रोड बनाने में बड़ा घपला, जांच की मांग

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली कि शिकायत अब जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के पास पहुंची है। आज सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन के प्लाट होल्डरों ने विधायक रमन अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में चल रही धांधली और सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में रोड बनाने में हुई करोड़ों रुपए के घपले की जांच की मांग की है।

सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन के प्लॉट के आवंटियों ने विधायक रमन अरोड़ा को मांग पत्र सौंपा है। भारत भूषण खुल्लर, अमित शर्मा, विशेष कपूर, संदीप, नरेश वालिया आदि ने विधायक रमन अरोड़ा को मांग पत्र सौंपते कहा कि सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में सड़क बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला हुआ है।

मिट्टी पाटने के नाम पर लाखों रुपए ठेकेदार खा गए

इन अलाटियों ने कहा है कि रेलवे स्टेशन के गेट के सामने बनने वाले रोड को मिट्टी पाटने के नाम पर लाखों रुपए ठेकेदार खा गए। इसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कुछ इंजीनियर की मिलीभगत भी है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

पढ़ें शिकायत पत्र

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करप्शन के आरोप में ईओ समेत कुछ मुलाजिम सस्पैंड हुए हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का हेरफेर किया। लोगों ने मांग की है कि इसकी विजीलैंस जांच होनी चाहिए। इन लोगों से शिकायत लेते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि इसकी जांच के लिए स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से चंडीगढ़ में मुलाकात करेंगे।

श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *