पंजाब: CM भगवंत मान का करप्शन पर बड़ा प्रहार, बोले- कुछ भ्रष्ट पूर्व मंत्री को जेल पहुंचा दिया है, कईयों को जेल भेजने की तैयारी है, धारा ऐसी लिखी जाएगी कि जमानत नहीं होगी

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 16 Jun 2022

पंजाब: CM भगवंत मान का करप्शन पर बड़ा प्रहार, बोले- कुछ भ्रष्ट पूर्व मंत्री को जेल पहुंचा दिया है, कईयों को जेल भेजने की तैयारी है, धारा ऐसी लिखी जाएगी कि जमानत नहीं होगी

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में करप्शन बिल्कुल बरदाश्त नहीं है। पूर्व की सरकारों में जिन लोगों ने करप्शन किया, उनमें कुछ नेता अंदर कर दिए गए हैं। कईयों की बारी है और उसमें से कुछ की तैयारी हो चुकी है। मान ने कहा कि इतने पुख्ता ढंग से कार्रवाई करेंगे कि उन्हें जमानत भी नहीं मिलेगी। भगवंत मान आज संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में रोड शो के दौरान ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल वाले कह रहे हैं कि सांसद बना दो तो बंदी सिख रिहा करवा देंगे। ऐसा कौन से नियम में लिखा है कि सांसद बनने पर बंदी सिख रिहा हो जाएंगे। अगर कहीं ऐसा है तो फिर हरसिमरत कौर बादल और सुखबीर बादल ने बंदी सिख क्यों नहीं छुड़ाए। वह दोनों भी तो सांसद हैं। मान ने इतना जरूर कहा कि मैं खुद भी चाहता हूं कि जिनकी सजा पूरी हो चुकी, वह जेल से बाहर आने चाहिए।

सिमरनजीत मान तलवार की बात करते हैं

भगवंत मान ने शिअद अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत मान पर भी तंज कसा। मान ने कहा कि सिमरनजीत मान तलवार उठाकर घूम रहे हैं। हम प्यार और तरक्की की बात कर रहे हैं और वह तलवार की बात कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने भाजपा के उम्मीदवार केवल ढिल्लो पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे आम घर के वालंटियर गुरमेल के मुकाबले ढिल्लो चुनाव मैदान में हैं।

भगवंत मान ने कहा कि केवल ढिल्लो ने स्पेन में 2 घर बताए हैं। स्पेन मतलब ड्रग स्मगलिंग हैं। ऐसे लोगों के घर ही वहां होते हैं। ढिल्लो संगरूर में एयरपोर्ट बनाने की बात कह रहे हैं। यहां तो लोग बस में चढ़ने के लायक नहीं हैं। यह एयरपोर्ट भी उनके ही काम आएगा।

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *