मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा और सुशासन के पूरे करने पर लगाए फलदार पौधे: राकेश राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 16 Jun 2022

मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा और सुशासन के पूरे करने पर लगाए फलदार पौधे: राकेश राठौर

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर व अन्य भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 8 साल सेवा और सुशासन के पूरे करने के उपलक्ष में स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर कि सोसाइटी के सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय पार्क में पौधे लगाए। राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे विश्व में पेड़ों की कमी के कारण तापमान में दिन-प्रतिदिन निरंतर वृद्धि होना एक मुख्य कारण बन चुका है।

राकेश राठौर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी प्रदूषित हवा में साँस लेती है। वायु प्रदूषण से हर पाँच सेकेंड में एक व्यक्ति असमय काल का शिकार हो जाता है। राकेश राठौर ने बताया कि दुनिया में हर साल वायु प्रदूषण के कारण 70 लाख लोग समय से पहले मर जाते हैं। इस प्रकार औसतन हर पाँच सेकेंड में इस कारण एक व्यक्ति की मौत होती है।

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयासरत

उन्होंने कहा कि आज हम सबकी गलती के कारण काल के शिकार 70 लाख लोगों में से छह लाख बच्चे असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। राकेश राठौर ने बताया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 125 करोड़ पेड़ लगाकर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयासरत है।

इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, जिला सचिव मनीष विज, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, राजन शर्मा, लकी वर्मा, हेमंत ढल्ल, भरत मल्होत्रा, सुनील शर्मा, अशोक कोहली, दिवज धीर, कपिल गाबा और ब्रिज ज्योति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *