Jalandhar News: विदेश में रहते हुए भी देश की मिट्टी से जुड़े रहना सराहनीय: विधायक रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अपने देश की मिट्टी से जुड़े रहना वैसा ही होता है जैसा अपने परिवार के साथ जुड़े रहना। संस्कृति कहीं की भी हो, वे सब अपने अपने संदर्भ में अत्यंत मनभावन होती हैं। जरूरत बस इतनी है कि किसी भी देश की संस्कृति को अपने देश की संस्कृति से बड़ा या ऊंचा न मान लिया जाए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यह बात जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने आज एनआरआई प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता के बस्ती दानिशमंदा स्थित कार्यालय में 10वीं ओर 12वीं पास लड़कियों की हौसला अफजाई के लिए वजीफा वितरण करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाग लेते हुए कही। इस समारोह में लगभग 50 लड़कियों को छह -छह हजार रुपए दिए गए।

देश की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि किसी भी सच्चे नागरिक के लिए उसके देश की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं होता है। प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत किया जा रहा यह पुनीत कार्य सराहनीय तो है ही साथ ही अन्य लोगों के लिए यह एक प्रेरणास्रोत का माध्यम भी है।

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि एनआरआई प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता वजीफा वितरण समारोह के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों का पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं।

It is commendable to remain connected to the country's soil even while living abroad: MLA Raman Arora
MLA Raman Arora

सबसे बड़ा सामाजिक कार्य

पढ़ाई में मदद करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि श्री मेंहदीरत्ता द्वारा गत कई वर्षों से करवाए जा रहे वजीफा वितरण समारोह में सहयाता प्राप्त करने वाले बच्चों को कितनी खुशी होती है, यह वही बच्चे ही बता सकते हैं।

विधायक श्री अरोड़ा ने वजीफा राशि प्राप्त करने वाली सभी लड़कियों के उजवल भविष्य के लिए कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी प्रदान की।

study
study

इस मोके प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावकारिता में सुधार करना है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता के भाई रविंद्र कुमार और उनकी पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुई।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *