जालंधर में देर रात बच्चे के किडनैप की सूचना से पुलिस थाने में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में कुछ और ही निकला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 18 Jun 2022

जालंधर में देर रात बच्चे के किडनैप की सूचना से पुलिस थाने में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में कुछ और ही निकला

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में देर रात बच्चे के किडनैप होने की सूचना से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच किया तो मामला मियां बीवी के झगड़े का निकला। हां यह जरूर था कि बच्चा गायब था, लेकिन बच्चे को उसका बाप ही जबरदस्ती उठा ले गया था।

जालंधर के तेज मोहन नगर के गली नंबर 4 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक्टिवा सवार एक व्यक्ति एक बच्चे को उठाकर भाग गया। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने थाना नंबर 5 को दी। बच्चे के किडनैप होने की सूचना मिलते ही थाना पांच में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस एक्टिव हुई और तेज मोहन नगर के गली नंबर चार में पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक बच्चे को उसका बाप उठा ले गया था। मियां और बीवी में झगड़ा चल रहा है। लड़का तेज मोहन नगर की गली नंबर 4 में अपनी मां के पास था। देर रात एक्टिवा पर उसका बाप आया और उसे उठाकर भाग गया। जिसकी सूचना पुलिस के पास आई आई थी, जब जांच की गई तो मामला मियां बीवी के झगड़े का निकला और मामला सुलझा लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *