मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ बड़ी कार्यवाही, अब तक 45 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 21 Jun 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ बड़ी कार्यवाही, अब तक 45 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़
भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त न करने की रणनीति के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के थोड़े समय में अब तक 45 सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों और अन्यों को घूसखोरी के दोष के तहत काबू किया है।

पद संभालने के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ- सुथरा प्रशासन देने का वायदा किया था और इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ शिकायतें दर्ज करवाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए वटसऐप आधारित एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। यह हेल्पलाइन वरदान साबित हुयी है क्योंकि लोग इसका प्रयोग भ्रष्टाचार की जड़ काटने के लिए प्रभावी तरीके स्वरूप कर रहे हैं।

दोषियों के खिलाफ 28 FIR दर्ज

इस नंबर पर मिली प्रमाणिक शिकायतों के आधार पर पंजाब पुलिस ने भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों और अन्य दोषियों के खिलाफ 28 एफ.आई.आर. दर्ज़ की हैं। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर विजीलैंस ने अब तक पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर, आठ सहायक सब-इंस्पेक्टरों, तीन हवलदारों, एक सिपाही, होमगार्ड के एक जवान, दो पटवारियों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही एक क्लर्क, एक नंबरदार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, सरकारी आई. टी. आई. एस.ए.एस. नगर के एक प्रिंसिपल, एक मेडिकल अफसर, एक डिवीजनल वन अफसर और जुडिशियल विभाग के सम्मन भेजने वाले स्टाफ के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है।

कुल 45 व्यक्तियों को काबू किया

इसी तरह माइनिंग केस में 17 व्यक्तिं, पटवारियों के चार सहायकों और एक वन ठेकेदार को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के तहत पकड़ा गया है। पुलिस ने 21 जून, 2022 तक भ्रष्टाचार के दोषों के तहत कुल 45 व्यक्तियों को काबू किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की यह तो अभी शुरुआत हुयी है और भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा कर समूची व्यवस्था को साफ किया जायेगा। उन्होंने कहा की लोगों को साफ- सुथरा, कारगर और पारदर्शी सरकार देने के लिए शासन में से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा की लोगों ने उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाली है, जिस कारण पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनका फर्ज बनता है।

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *