मुख्यमंत्री की पत्नी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के खिलाफ ठोका 100 करोड़ का दावा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
manish-sisoudia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 22 Jun 2022

मुख्यमंत्री की पत्नी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के खिलाफ ठोका 100 करोड़ का दावा, जाने वजह

गुवाहाटी। असम से बड़ी खबर है। असम के मुख्यमंत्री डा हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा ने सिविल जज कोर्ट, कामरूप (मेट्रो) गुवाहाटी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का नागरिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।

आप (AAP) नेता सिसोदिया ने 4 जून को एक प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जब देश में साल 2020 में कोरोना (COVID-19) महामारी फैल रही थी उस समय असम सरकार ने मुख्यमंत्री की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को बाजार दर से ऊपर पीपीइ किट (PPE Kit) की आपूर्ति करने का ठेका दिया था।

सिसोदिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

रिंकी भुइयां सरमा के वकील पद्मधर नायक ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि मामला बुधवार को सूचीबद्ध होगा और वे इस मामले पर आगे बढ़ेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि वह आप नेता के आरोपों के बाद सिसोदिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

अपने स्पष्टीकरण में असम के सीएम ने कहा था, ‘ऐसे समय में जब पूरा देश 100 से अधिक वर्षों में सबसे खराब महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीइ किट थी। मेरी पत्नी ने आगे आने का साहस किया और लगभग 1,500 पीपीइ किट मुफ्त में दान कर दीं। जान बचाने के लिए सरकार को कीमत चुकानी पड़ी। उसने एक पैसा भी नहीं लिया।’

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://youtu.be/KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *