मुख्यमंत्री मान ने कपास पट्टी में गुलाबी सूंडी के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कृषि विभाग को दिए सख्त निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 22 Jun 2022

मुख्यमंत्री मान ने कपास पट्टी में गुलाबी सूंडी के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कृषि विभाग को दिए सख्त निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कृषि विभाग को राज्य की कपास पट्टी में गुलाबी सूंडी के फैलाव को रोकने के लिए ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ क्षेत्रों में गुलाबी सूंडी के हमले की रिपोर्टों का नोटिस लेते हुये कृषि विभाग को कपास पट्टी में स्थायी तौर पर अपनी टीमें तैनात करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि इससे शुरुआती पड़ाव पर ही हमले की रोकथाम को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाना समय की ज़रूरत है कि नरमे की काश्त वाले क्षेत्रों में गुलाबी सूंडी का फैलाव न हो, जिसके लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। भगवंत मान ने कहा कि कृषि विभाग यह यकीनी बनाऐ कि किसानों का कोई नुकसान न हो, जिसके लिए गुलाबी सूंडी के हमले का मुकाबला करने की ज़रूरत है।

मालवा क्षेत्र का बड़े स्तर पर दौरा करना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग की टीमों को मालवा क्षेत्र का बड़े स्तर पर दौरा करना चाहिए और हमले की तीव्रता का जायज़ा लेना चाहिए, जिसके बाद अपेक्षित कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीमें किसानों के साथ सलाह करके अपेक्षित कार्यवाही करें। भगवंत मान ने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी संकट में से निकालना पंजाब सरकार का फ़र्ज़ बनता है। भगवंत मान ने किसानों को भरोसा दिया कि उनके हितों की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाया जायेगा।

राम मंदिर ट्रस्ट को दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हो गए बाउंस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *