हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डीसीएम पलटी, 10 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 23 Jun 2022

accident

पीलीभीत। पीलीभीत से बड़ी खबर है। यहां रोड एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही डीसीएम पीलीभीत में अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी के गोला का रहने वाला यह परिवार बेटी की शादी के बाद गंगा स्‍नान कर घर लौट रहा था।

डीसीएम अचानक बेकाबू होकर पलट गई

इस दौरान उनकी डीसीएम पीलीभीत के गजरौला में दुर्घटना की शिकार हो गई। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई और डीसीएम अचानक बेकाबू होकर पलट गई। यह हादसा भोर में चार बजे के करीब हुआ। डीसीएम में कुल 15 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ा। 7 लोग घायल हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राम मंदिर ट्रस्ट को दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हो गए बाउंस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *