Election Results पंजाब: संगरूर में सिमरनजीत सिंह मान जीत गए चुनाव, AAP को करारा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 26 Jun 2022

डेली संवाद, संगरूर
Simranjit Singh Mann won the election in Sangrur: संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी चौथे नंबर पर भाजपा और पांचवे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रत्याशी हैं।

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 8000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं। संगरूर उपचुनाव में AAP को मान ने बड़ा झटका दिया है। AAP के गुरमेल सिंह को सिमरनजीत मान ने कांटे की टक्कर में चुनाव हरा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गढ़ में AAP को करारा झटका लगा है।

शुरू से ही पीछे चल रही थी AAP

संगरूर उपचुनाव के आज सुबह गिनती के शुरूआत के बाद से ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमैल सिंह अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान से पीछे चल रहे थे। सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि संगरूर को सीएम भगवंत मान का गढ़ माना जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान साल 2014 और 2019 में इस सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि पंजाब में विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने और सीएम पद की शपथ लेने के बाद इस सीट को छोड़ दिया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ गई थी।

IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/IN-dT7HETf4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *