जालंधर: बर्थडे पार्टी को लेकर दो छात्रों में झगड़ा, तीसरी मंजिल से गिरे दोनों छात्र, एक की मौत, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 27 Jun 2022

डेली संवाद, जालंधर
Dispute between two students over birthday party in Daviet, 2 students fell in third floor, one died: जालंधर से इस समय बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के डेविएट (DAV Institute of Engineering & Technology) के बीएससी के छात्र की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत गई है। जबकि एक छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला बीती रात का बताया जा रहा है। इसमें दो छात्र लड़ते-लड़ते तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

जानकारी के मुताबिक डेविएट में बीती रात छात्रों में विवाद हो गए। विवाद के दौरान दो छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। जिसमें से एक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डेविएट के स्टू़डेंट वेलफेयर विभाग के डीन डाक्टर संजीव नवल ने एक छात्र के मौत की पुष्टि की है।

दोनों छात्र लड़ते हुए तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए

डा. संजीव नवत के मुताबिक घटना बीती रात की है। देर रात हास्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन का बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों छात्र लड़ते हुए तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। जहां किशन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि अमन का इलाज चल रहा है। डा. संजीव नवल के मुताबिक ये दोनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं, जो डेविएट में बीएससी के स्टूडेंट है। घटना के बारे में छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।

पंजाब में क्यों ध्वस्त हुआ AAP का किला। संगरूर हार का क्या है कारण, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *