जेल मंत्री का बड़ा खुलासा: पंजाब में यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी पर दर्ज हुआ था फर्जी FIR, जेल में दी गई VIP ट्रीटमेंट, सरकार ने दिए जांच के आदेश, कई नपेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 28 Jun 2022

चंडीगढ़। Mukhtar Ansari: पंजाब की जेल में बंद रहे उत्तर प्रदेश के माफिया डान मुख्तार अंसारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि उन्होंने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। बैंस ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने एक फर्जी केस बनाकर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को न केवल जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया, बल्कि उसके पक्ष में सरकारी पैसे खर्च कर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा भी लड़ा।

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर औऱ माफिया डान मुख्तार अंसारी को लेकर आज पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि इस पूरे मामले में सभी जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ जांच शुरू करवा दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ केस भी दायर किए जाएंगे।

जेल मंत्री हरजोत बैंस ने खुलासा किया

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश के माफिया डान और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर एक जाली केस दर्ज कर पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया, जिसमें उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी। बैंस ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्तार अंसारी को वीआइपी ट्रीटमेंट देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। यही नहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंसारी को ले जाने के लिए 26 बार वारंट जारी किए तब भी उसे यहां से जाने नहीं दिया गया।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में जिरह के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अंसारी के बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक ऐसे वकील की सेवाएं ली जिसकी 11 लाख रुपया प्रति पेशी फीस थी। जेल मंत्री ने कहा कि मुख्तार अंसारी की पांच पेशियां हुई। आज पंजाब को इस केस में वकील की फीस देने के लिए 55 लाख रुपया खर्च करना पड़ रहा है।

मुख्तार अंसारी की बात करेंगे तो हम लारेंस बिश्नोई का मामला भी उठाएंगे

जेल मंत्री की इस टिप्पणी से पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आपत्ति जताई। बाजवा ने कहा कि बजट पर बहस के दौरान ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर ये मुख्तार अंसारी की बात करेंगे तो हम लारेंस बिश्नोई का मामला भी उठाएंगे। यह बजट पर बहस हो रही है न कि राज्य की कानून व्यवस्था पर।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *