कौन हैं Jio Telecom के नए चेयरमैन आकाश? अंबानी परिवार के पास कितनी संपत्ति है, यहां जानिए

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 838 शब्द|📅 28 Jun 2022

मुंबई। Akash Ambani: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जियो टेलिकॉम (Jio Telecom) के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को जियो का नए चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके बाद लोगों में आकाश अंबानी को जानने में दिलचस्पी बढ़ी है। आइए जानते हैं कि अंबानी ग्रुप के इस तीसरी पीढ़ी को, जिनका नाम आकाश अंबानी है।

धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित रिलायंस इंडस्ट्रीज को मुकेश अंबानी नई मुकाम पर ले गए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं- ईशा, आकाश और अनंत। ये तीनों बच्चे रिलायंस के निदेशक मंडल में शामिल हैं। ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस फाउंडेशन को चलाती है जबकि आकाश रिलायंस जियो में निदेशक और रणनीति के प्रमुख बने, जो अब चेयरमैन बन गए हैं।

आकाश अंबानी के घर लड़के का जन्म हुआ

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में कंपनी की लीडरशिप में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए नए नेतृत्व को आगे लाना होगा। उस समय भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे जियो की कमान नई पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। हालांकि, तब उन्होंने इस बदलाव की टाइम लिमिट नहीं बताई थी। आज उन्होंने ये घोषणा भी कर दी।

कौन हैं Jio Telecom के नए चेयरमैन आकाश? अंबानी परिवार के पास कितनी संपत्ति है, यहां जानिए
JIO की तरफ से SEBI को भेजा गया लेटर, जिसमें आकाश अंबानी को कंपनी का चेयरमैन बनाने की बात कही गई है

नीता और मुकेश अंबानी दिसंबर 2020 में दादा और दादी बन गए थे। श्लोका और आकाश अंबानी के घर लड़के का जन्म हुआ था। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी थी। बयान में बताया गया था- ‘भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर लड़के ने जन्म लिया है। बच्चे की मां और लड़के दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।’

जैसा कि हम जानते हैं आकाश अंबानी, मुकेश एवं नीता अंबानी के बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता एवं मोना की बेटी हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। श्लोका और आकाश दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की सगाई जून 2018 में हुई थी। बाद में आकाश और श्लोका ने मार्च 2019 में शादी की।

आकाश अंबानी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • क्या आकाश अंबानी धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
  • क्या आकाश अंबानी शराब पीते हैं ?: नहीं
  • उनका जन्म भारत के सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार में मुंबई में हुआ।
  • ईशा अंबानी आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं।
  • उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी, रोड आइलैंड से अर्थशास्त्र में अध्ययन किया।
  • आकाश ने अपने पिता के साथ अपने परिवार के व्यवसाय में कार्य किया।
  • वर्ष 2014 में, उन्हें रिलायंस रिटेल और जियो की निदेशक समिति में शामिल किया गया।
  • उनका क्रिकेट के प्रति काफी लगाव है, जिसके चलते वह अपने परिवार के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी टीम – मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं।
  • दिसंबर 2015 में, उन्होंने अपनी बहन ईशा अंबानी के साथ भारत में जियो की 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया।

अंबानी का आलीशान बंगला

मुंबई में स्थिति एंटीलिया का नाम आपने जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर लग्जरी घरों की तस्वीरों में एक तस्वीर आपको एंटीलिया की भी मिल जाएगी। एंटीलिया मुकेश अंबानी का आशियाना है। दुनिया के सबसे महंगे घरों में एंटीलिया का नाम शामिल है। फोर्ब्स ने अपनी वेबसाइट पर शीर्ष अरबपतियों के 20 आलीशान घरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी के घर को भी स्थान दिया था।

एंटीलिया 27 मंजिला इमारत है, जिसका स्ट्रक्चर बहुत ही खूबसूरत बना है, जो वहीं अंदर से इंटीरियर भी आकर्षक है। 400,000 वर्ग फुट में फैले इस घर को 2010 में तैयार किया गया था। एंटीलिया की कीमत लगभग एक से दो बिलियन डॉलर है।

करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के आलीशान घर में करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। मुकेश अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें है, जिसमें तीन वैनिटी वैन भी शामिल हैं। उनके कार कलेक्शन में बेंटले, रोल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज समेत तमाम ब्रांड्स के अलग-अलग मॉडल की गाड़ियां शामिल हैं।

मुकेश अंबानी के पास प्राइवेट प्लेन

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अक्सर ही देश विदेश की यात्रा करते रहते हैं। सफर के लिए उनके पास केवल गाड़ियां ही नहीं, बल्कि आसमान में उड़ान भरने के लिए खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। विदेश यात्रा या भारत में ही भ्रमण के लिए उनके पास तीन हेलीपैड भी हैं। मुकेश अंबानी की कार और प्राइवेट प्लेन की कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये है।

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति

मुकेश अंबानी की कमाई का मुख्य जरिया तेल और गैस बिजनेस है। रिलायंस जियो से भी वह बहुत अधिक कमाई करते हैं। एशिया के सबसे अमीर अरबपति और दुनिया में छठा स्थान पाने वाले अंबानी की नेट वर्थ हाल ही में 104.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वह अपनी कमाई का बहुत सा पैसा वैश्विक स्तर पर कई बिजनेस में निवेश करते हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने लगभग 14,700 करोड़ रुपये निजी निवेश किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *